मंदसौर। मल्हारगढ़ तहसील के पिपलिया विशनिया गांव में 13 आरी जमीन विवाद में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान हवाई फायर करने का मामला भी सामने आया। पुलिस अधीक्षक अनुराग सजानिया ने बताया कि पिपलिया विशनिया गांव के दो पक्षों में जमीन विवाद चल रहा था, जिसमें आज दोनों पक्षों में सुबह लड़ाई झगड़ा हुआ जिसमें एक पक्ष यहां पर आया। हमने दोनों पक्षों की एफआईआर दर्ज कर ली है। अग्रिम विवेचना जारी है जो भी तथ्य सामने आएंगे उचित कार्यवाही की जाएगी।
पीड़ित ज्योति शर्मा ने बताया कि हमारे गांव के बाड़े की जमीन का विवाद है जो जमीन हमारी है जो सामने वाले हैं कृष्ण कांत शर्मा उनके दो लड़के हैं वह जबरन हमारी जमीन पर कब्जा जमाने की कोशिश कर रहे हैं। दादाजी के समय खरीदी थी और कृष्णकांत के परिवार वालों का कहना है कि हमने रजिस्ट्री नहीं करवाई जबकि रजिस्ट्री पहले ही हो चुकी थी। आज मेरे भाई से गाली गलौज की है। मेरे भाई ने जब फोन लगाया तब हम सब लोग वहां मौके पर गए तब कृष्णकांत शर्मा का छोटा लड़का दिलीप शर्मा पिता कृष्णकांत शर्मा ने धमकी दी और मेरे भाई के साथ हाथापाई की है। पिस्टल लेकर आया और हवा में फायर भी किया। गांव के सभी लोग वहां खड़े थे। हमने उनको समझाया कि हमारे घर में शादी है। शादी हो जाने के बाद वकील से बात करके इसका पेपर निकलवा लेंगे पर वो समझने को तैयार नहीं है और आज पिस्टल के दम पर डराया धमकाया गया की यह जमीन हमारी है और आज ही चाहिए।