नीमच। मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत पात्र महिलाओं के ऑनलाईन पंजीयन का कार्य तेजी से जारी है। कलेक्टर दिनेश जैन के मार्गदर्शन में जिले में गांव-गांव एवं शहरी क्षेत्रों में वार्डाे में विशेष शिविर आयोजित कर, महिलाओं के आवेदनों का ऑनलाईन पंजीयन किया जा रहा है। जिले में मंगलवार 11 अप्रेल 2023 तक कुल 96 हजार 415 महिलाओं का लाडली बहना योजना के तहत ऑनलाईन पंजीयन किया जा चुका है।
जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी संजय भारव्दाज ने बताया कि विकासखण्ड जावद के ग्रामीण क्षेत्रों की 20 हजार 34 महिलाओं का पंजीयन किया गया है। जनपद क्षेत्र मनासा में 27 हजार 275, जनपद क्षेत्र नीमच में 21 हजार 171 लाडली बहनाओ का पंजीयन किया जा चुका है।
इसी तरह नगरीय क्षेत्र नीमच में 9 हजार 693, अठाना में एक हजार 36, डीकेन में एक हजार 483, जावद में एक हजार 837, जीरन में एक हजार 712, कुकडेश्वर में एक हजार 848, मनासा में 3 हजार 402, नयागांव में एक हजार 238, रामपुरा में एक हजार 659, रतनगढ में एक हजार 362, सरवानिया महाराज में एक हजार 205 एवं नगरीय क्षेत्र सिंगोली में एक हजार 259 पात्र महिलाओं के मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना के तहत ऑनलाईन पंजीयन किए जा चुके है। लाडली बहनाओं के ऑनलाईन पंजीयन का कार्य निरंतर जारी है।