नीमच। जिले की जीरन पुलिस ने पिछले 6 माह से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। उक्त आरोपी के विरूद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुन्दर सिंह कनेश एवं नपुअ फुलसिह परस्ते के निर्देशन तथा थाना प्रभारी कन्हैयालाल दांगी के नेतृत्व में 2 अलग-अलग प्रकरणों में करीब 06 माह से फरार चल रहे स्थाई वारंटी आरोपी नितेश पिता शिवलाल माली उम्र 30 साल निवासी ग्राम चीताखेडा थाना जीरन जिला नीमच को गिरफ्तार करने में थाना जीरन पुलिस टीम को सफलता मिली है। कार्रवाई में निरीक्षक कन्हैयालाल दांगी, उप निरीक्षक परमान्द गिरवाल, आर रामप्रसाद शर्मा, प्रआर गोविन्द सिंह, आरक्षक अजीज खान, भोजराज, शाजाराम, सुरेश माली शामिल थे।