BREAKING NEWS
देवास पुलिस का "ऑपरेशन त्रिनेत्रम", बस स्टैंड.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के आरोपी का खौफनाक अंत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में 15-18 जून के बीच दस्तक दे सकता है.. <<     BIG NEWS : एमपी सरकार आज फिर लेगी ₹1800 करोड़ का नया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बंद फाटक पार करना पड़ सकता है भारी, रेलवे ने.. <<     KHABAR : अंबाह के परेड चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में.. <<     KHABAR : 77वीं जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंबाह के परेड चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में.. <<     BIG NEWS : मनासा क्षेत्र का ग्राम कचौली और 9 साल की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     HOROSCOPE TODAY : इन पांच राशि वालों को अचानक मिलेगी.. <<     KHABAR : स्वत्व भाव से भ्रमण कर लौटे.. <<     KHABAR : NHM संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : राज्यसभा चुनावी हलचल के बीच विकास मिशन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 11, 2023, 7:45 pm
BIG REPORT : योजनाओं में लाभार्थियों की जानकारी जिले की वेबसाईड पर प्रदर्शित की जाए, कलेक्टर ने बैठक में जिला अधिकारियों को दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सभी विभाग, शासन व्‍दारा संचालित विभिन्‍न जनकल्‍याणकारी योजनाओं में लक्ष्‍य, लक्ष्‍यपूर्ति एवं लाभार्थियों की सूची पब्लिक डोमेन में जिले की वेबसाईड पर अपलोड करवाये, ताकि आमजनों को सहजता से जानकारी मिल सके। साथ ही शासन के विभिन्‍न विभाग प्रमुखों से प्राप्‍त पत्रों पर समय-सीमा में तत्‍परतापूर्वक कार्यवाही पूर्ण कर, प्रतिवेदन वरिष्‍ठ कार्यालयों को भेजे। यह निर्देश कलेक्‍टर दिनेश जैन ने समय-सीमा पत्रों के निराकरण की साप्‍ताहिक समीक्षा बैठक में मंगलवार को जिला अधिकारियों को दिए। कलेक्‍टोरेट सभाकक्ष नीमच में आयोजित इस बैठक में एडीएम  नेहा मीना, जिला  पंचायत सीईओ  गुरूप्रसाद, सभी एसडीएम एवं जिला अधिका‍री उपस्थित थे।

बैठक में कलेक्‍टर ने कहा कि लगभग सभी विभागों के अपने-अपने पृथक-पृथक पोर्टल है। उन पर तो विभागीय जानकारी अपडेट होती ही है। विभिन्‍न हितग्राहीमूलक योजनाओं में लाभार्थियों की सूची भी जिले की वेबसाईड पर प्रदर्शित की जानी चाहिए। जिससे कि एक ही वेबसाईड पर सभी विभागों की जानकारी देखी जा सके।

कलेक्‍टर जैन ने निर्देश दिए कि सीएम हेल्‍पलाईन में दर्ज शिकायतों एवं जनसुनवाई में प्राप्‍त आवेदनों पर त्‍वरित कार्यवाही कर उनका निराकरण सुनिश्चित किया जाये और संबंधित आवेदक को भी की गई कार्यवाही से लिखित में अवगत कराया जाये।

बैठक में कलेक्‍टर जैन ने ग्रीष्‍मकाल में सम्‍भावित पेयजल समस्‍या का आंकलन कर, पर्याप्‍त पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अभी से कार्ययोजना बनाकर बनाने के निर्देश दिए। उन्‍होने हेण्‍डपम्‍प संधारण, हेण्‍डपंपों और नल जल योजनाओं में आवश्‍यकतानुसार पाईप बढाने के लिए आवश्‍यक प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश भी नगरीय निकायों और लोक स्‍वास्‍थ्‍य यांत्रिकी विभाग को दिए है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE