छतरपुर। जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत लखेरी के सचिव महेश प्रसाद शुक्ला के द्वारा शौचालय निर्माण में गंभीर अनियमितताओं और भ्रष्टाचार की शिकायत लेकर आज जनसुनवाई में पहुंचे ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए पंचायत सचिव को हटाएं जाने की मांग की ग्राम पंचायत लखैरी के सरपंच हरप्रसाद पटेल ने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि स्वचछ भारत अभियान के तहत बनाए गए शौचालयों में रोजगार सहायक महेश शुक्ला द्वारा भारी भ्रष्टाचार किया गया। जिसमें 588 हितग्राहियों की शौचालय निर्माण की राशि निकाल ली गई। लेकिन धरातल पर एक भी शौचालय निर्माण नहीं हुआ। सरपंच ने बताया कि ग्राम रोजगार सहायक को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ। जिस वजह से शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाही नहीं होती ग्रामीणों ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर रोजगार सहायक को नहीं हटाया गया तो सभी ग्रामीण उग्र आंदोलन करेंगे वहीं पूरे मामले में जिला कलेक्टर संदीप आर ने एडिशनल सीईओ को जांच के आदेश दिए हैं। बहरहाल अब उपरोक्त गंभीर मामले में देखना दिलचस्प होगा कि भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे ग्राम पंचायत लखेरी के रोजगार सहायक महेश शुक्ला पर क्या कार्यवाही होती है।