खरगोन। जिले की महेश्वर जल विद्युत परियोजना के सभी समझौतों रद्द होने के बाद डूब प्रभावित गांवों में फिर से बुनियादी सुविधाएं देने की मांग उठने लगी है। मंगलवार को ग्राम पिटामली के रहवासी कलेक्टे्रट पहुंचे। यहां सौंपे मांगपत्र में गांव में घर. घर पेयजल पाईप लाईन सहित पीएम आवास जैसी महती योजना का लाभ दिलाने की मांग की।
गांव के तुकाराम साद, कांशीराम पंवार, अनिल बारेला, प्रेमसिंह बारेला, प्रेमलाल आदि ने बताया कि हमारी मांग है कि पीने को पानी दो, रहने को पीएम आवास दो...। पंचायत के बाद राशि होने के बाद भी गांव में विकास कार्य नही करवा पा रहे है। करीब 3 हजार आबादी वाले गांव में पुर्नवास कॉलोनी में पेयजल सहित अन्य सुविधाओं के लिए लगातार प्रशासन से मांग कर रहे है। ग्रामीणों ने बताया एक ओर प्रशासन उन्हें डूब प्रभावित मानता है वही दूसरी और 23 लोगो के पीएम आवास स्वीकृत कर दिए, एक किश्त भी डाली और दूसरी रोक दी। शासन ने हमें डूब प्रभावित घोषित कर सभी आवश्यक सुविधाओं से वंचित कर दिया है