मंदसौर। आज नटनगर शोध संस्थान सीतामऊ में टीवी मुक्त ग्राम पंचायत कार्यशाला का आयोजन अनुविभागीय अधिकारी राजस्व उपखंड सीतामऊ की अध्यक्षता एवं जिला क्षय अधिकारी के उद्बोधन के साथ किया गया, जिसमें जनपद पंचायत सीतामऊ की समस्त ग्राम पंचायत के सरपंच एवं सचिव को क्षय रोग से ग्राम पंचायत को मुक्त करने के बारे में बताया गया। साथ ही आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट के महत्व के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई एवं सभी के हेल्थ आईडी बनाए गए उपरोक्त जागरूकता गांव के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे और वह आशा कार्यकर्ता, एएनएम, सीएचओ के माध्यम से अपना आईडी कार्ड बनवा सकते हैं के बारे में समझाइश दी गई। आज कैंप में 212 आईडी बनाई गई।