मनासा। ग्राम पंचायत ढाकनी में पंचायत सरपंच द्वारा गांव के लोगों को परेशान करने, पंचायत में भ्रष्टाचार करने आदि कई विभिन्न शिकायतें वाट्सअप व अन्य माध्यमों से प्राप्त हो रही है। इसी के चलते जनपद सीईओ ने एक 3 सदस्यों का जांच दल का गठन किया है और जांच कर प्रतिवेदन शीघ्र देने की कहा है।