नीमच। समाधान एक दिवस के तहत लोकसेवा केन्द्रो के माध्यम से त्वरित सेवाएं प्रदान की जा रही है। ग्राम पिपलिया मिर्च निवासी नानालाल पिता गोवर्धन को लोकसेवा केन्द्र नीमच से बुधवार को तत्काल खसरा खाता नकल मिल जाने से वह काफी खुश है।
नानालाल ने बुधवार को लोकसेवा केन्द्र नीमच में खसरा खाता नकल बनवाने के लिए आवेदन किया और उसे बुधवार को ही थोडी देर बाद ही डिजीटल खसरा खाता नकल मिल गई। नानालाल का कहना है, कि उसने सोचा ही नही था, कि उसे इतनी जल्दी खसरा खाता नकल मिल जायेगी। पर यह सम्भव हो सका है, समाधान एक दिवस व्यवस्था से।