BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: #किसानों पर बढ़ेगा बोझ या मिलेगी राहत ?.. <<     KHABAR : आईसीएआई नीमच शाखा के रक्तदान शिविर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समर कैंप आरोह-2026 के तहत ओपन ताइक्वांडो.. <<     KHABAR : स्वच्छताकर्मियों के अधिकारों को लेकर.. <<     BIG NEWS : एमपी बनेगा ग्लोबल फार्मा हब, पीथमपुर में.. <<     देवास पुलिस का "ऑपरेशन त्रिनेत्रम", बस स्टैंड.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के आरोपी का खौफनाक अंत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में 15-18 जून के बीच दस्तक दे सकता है.. <<     BIG NEWS : एमपी सरकार आज फिर लेगी ₹1800 करोड़ का नया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बंद फाटक पार करना पड़ सकता है भारी, रेलवे ने.. <<     KHABAR : अंबाह के परेड चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में.. <<     KHABAR : 77वीं जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंबाह के परेड चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में.. <<     BIG NEWS : मनासा क्षेत्र का ग्राम कचौली और 9 साल की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2023, 7:17 pm
KHABAR : नेशनल लोक अदालत को सफल बनाने के लिए न्यायिक अधिकारीगणों के साथ बैठक सम्पन्न, न्यायाधीश ने दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं मप्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के आदेशानुसार नीमच जिले में 13 मई, 2023 को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। उक्त लोक अदालत के माध्यम से न्यायालयों में लंबित समस्त श्रेणी के राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा। लोक अदालत को सफल बनाने के लिए मंगलवार को प्रधान जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्‍यक्ष सुशांत हुद्दार एवं सचिव जिला प्राधिकरण के सचिव विजय कुमार सोनकर द्वारा जिले के समस्त न्यायाधीशगणों के साथ ऑफलाईन एवं ऑनलाईन माध्यम से ए.डी.आर. सेन्टर के सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई।

जिले के समस्त न्यायालयों द्वारा उक्त नेशनल लोक अदालत में निराकरण के लिए विभिन्न प्रकृति के लंबित राजीनामा योग्य प्रकरण रखे गये। उक्त संबंध में प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा न्यायाधीशगणों से चर्चा में बताया, कि लंबित प्रकरणों में समझौते की सम्भावना को देखते हुये, पक्षकारों को सूचना पत्र जारी किये जावे। समझौता योग्य प्रकरणों में पेशी पर आने वाले पक्षकारों को लोक अदालत के माध्यम से प्रकरणों के निराकरण से होने वाले लाभ के बारे में अवगत कराये। संबंधित प्रकरणों में यदि आवश्यक हो, तो प्रीसिटिंग मीटिंगो का आयोजन किया जायें।पक्षकारों के हितों को प्राथमिकता दी जायें।।

इस बैठक में जिला मुख्यालय से जिला न्यायाधीश अरविन्द दरिया, व्यवहार न्यायाधीश सध्या मरावी, पुष्पा तिलगाम, डॉ. रेखा मरकाम एवं प्रशिक्षु न्यायाधीश सरोज देहरिया तथा तहसील मुख्यालय मनासा से जिला न्यायाधीश सतीशचन्द्र मालवीय, व्यवहार न्यायाधीश सक्षम नरूला, विशाल जेठवा व शिवानी परिहार तथा तहसील मुख्यालय जावद से जिला न्यायाधीश अनुज कुमार मित्तल, संदीप कुमार जैन, व्यवहार न्यायाधीश प्रीति परिहार एवं रवि वर्मा सहित जिला विधिक सहायता अधिकारी हर्षित बिसेन ने सहभागिता की। उल्लेखनीय है, कि 13 मई 2023  शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन जिला मुख्यालय नीमच सहित तहसील मुख्यालयों-मनासा, जावद एवं रामपुरा में भी किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE