मंदसौर। जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग द्वारा बताया गया कि म.प्र. शासन द्वारा अनुसूचित जनजातीय विशेष के लिये वर्ष 2023-24 हेतु जिले में भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना एवं टंट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के अंतर्गत आदिवासी वर्ग के युवक-युवतियों आवेदन कर सकते है। आवेदन करते समय आवेदक जनजातीय वर्ग का हो, आवेदक की उम्र 18 वर्ष से 55 तक हो, आवेदक म.प्र. का मुल निवासी हो, आवेदक भगवान बिरसा मुण्डा स्वरोजगार योजना के लिए कक्षा 8वीं उर्त्तीण एवं टट्या मामा आर्थिक कल्याण योजना के लिए निरक्षर हो । योजना की अधिक जानकारी के लिए जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग मंदसौर (रूम नं 312) में सम्पर्क कर सकते है।