देवास। जिले की प्रभारी मंत्री तथा प्रदेश की खेल एवं युवा कल्याण, तकनीकि शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने माताजी की टेकरी पहुंचकर बड़ी माता मॉ तुलजा भवानी एवं छोटी माता मॉ चामुण्डा के दर्शन कर पूजन-अर्चना की। प्रभारी मंत्री सिंधिया ने प्रदेश एवं देवास की प्रगति हो यही दोनों माताओं से कामना की। इस दौरान देवास विधायक गायत्री राजे पवार, हाटपीपल्या विधायक मनोज चौधरी, बीजेपी जिला अध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, राजेश यादव, रवि जैन, भरत चौधरी, मनीष सोलंकी, पोपेन्द्र सिंह बग्गा सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।