BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: #किसानों पर बढ़ेगा बोझ या मिलेगी राहत ?.. <<     KHABAR : आईसीएआई नीमच शाखा के रक्तदान शिविर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समर कैंप आरोह-2026 के तहत ओपन ताइक्वांडो.. <<     KHABAR : स्वच्छताकर्मियों के अधिकारों को लेकर.. <<     BIG NEWS : एमपी बनेगा ग्लोबल फार्मा हब, पीथमपुर में.. <<     देवास पुलिस का "ऑपरेशन त्रिनेत्रम", बस स्टैंड.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के आरोपी का खौफनाक अंत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में 15-18 जून के बीच दस्तक दे सकता है.. <<     BIG NEWS : एमपी सरकार आज फिर लेगी ₹1800 करोड़ का नया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बंद फाटक पार करना पड़ सकता है भारी, रेलवे ने.. <<     KHABAR : अंबाह के परेड चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में.. <<     KHABAR : 77वीं जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंबाह के परेड चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में.. <<     BIG NEWS : मनासा क्षेत्र का ग्राम कचौली और 9 साल की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2023, 7:59 pm
REPORT : प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के द्वितीय चरण में जिला प्रदेश में अव्वल, 2792 हितग्राहियों को 558.40 लाख रुपए की ऋण राशि उपलब्ध कराई, पढ़े खबर 

Share On:-

रतलाम। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना द्वितीय चरण (20 हजार) में प्रदेश में रतलाम जिले ने शासन द्वारा प्रदत्त लक्ष्य से अधिक हितग्राहियों को लाभान्वित कर अव्वल स्थान प्राप्त किया है। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी द्वारा की गई सघन मानिटरिंग के फलस्वरुप जिले ने उपलब्धि हासिल की है।

परियोजना अधिकारी शहरी विकास अरुण कुमार पाठक ने बताया कि पी.एम. स्वनिधि के द्वितीय चरण में नगर निगम श्रेणी में प्रदेश के 16 नगर निगमों में रतलाम नगर निगम प्रथम स्थान पर रहा। नगर पालिका परिषदों की श्रेणी में 9 नगर पालिका परिषदों में से जिले की नगर पालिका परिषद् जावरा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा नगर पालिका परिषदों की श्रेणी में प्रदेश की 296 नगर परिषदों में से जिले की नगर परिषद् नामली प्रथम स्थान पर रही।प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना द्वितीय चरण के अन्तर्गत जिले में शासन द्वारा प्रदत्त लक्ष्य 2177 के विरुद्ध 128.5 प्रतिशत उपलब्धि के साथ 2792 हितग्राहियों को 558.40 लाख रुपए की ऋण राशि उपलब्ध कराई गई है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना प्रथम चरण का ऋण पूर्णतया एवं समय से चुकाने पर इस योजना का लाभ पथ विक्रेताओं को मिला है। इस योजना में प्रत्येक हितग्राही को 20 हजार रुपए की ऋण राशि प्राप्त हुई, जिससे उन्हें अपनी आजीविका के साधन में वृद्धि करने का अवसर प्राप्त हुआ।

प्रथम चरण में 4149 हितग्राहियों को 414.90 लाख रुपएकी राशि का ऋण उपलब्ध कराया गया-
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना प्रथम चरण (10 हजार) के अन्तर्गत जिले में शासन द्वारा प्रदत्त लक्ष्य 4140 के विरुद्ध 100.22 प्रतिशत उपलब्धि के साथ 4149 हितग्राहियों को 414.90 लाख रुपए की राशि का ऋण उपलब्ध कराया गया। इस योजना में प्रत्येक हितग्राही को 10 हजार रुपए की ऋण राशि प्राप्त हुई, जिससे कि पथ विक्रेताओं को वित्तीय सहायता प्राप्त हुई एवं उन्हें अपनी आर्थिक स्थिति सुधारनों एवं रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना तृतीय चरण (50 हजार) के अन्तर्गत जिले में 227 हितग्राहियों को 112.50 लाख रुपए की ऋण राशि उपलब्ध कराई गई है।

स्वरोजगार में 444 हितग्राहियों को 297 लाख रुपए की ऋण राशि उपलब्ध कराई गई-
डे-एनयूएलएम स्वरोजगार योजना के अन्तर्गत जिले में शासन द्वारा प्रदत्त लक्ष्य 441 के विरुद्ध 100.68 प्रतिशत उपलब्धि के साथ 444 हितग्राहियों को 297.48 लाख रुपए की ऋण राशि उपलब्ध कराई गई है। इस योजना में हितग्राहियों को 50 हजार रुपए से 2 लाख रुपए तक की ऋण राशि बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराई गई जिससे वे स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकें।192 स्वयं सहायता समूहों को 307.20 लाख रुपए की ऋण राशि उपलब्ध कराई गईस्वयं सहायता समूह बैक लिंकेज योजना के अन्तर्गत जिले में शासन द्वारा प्रदत्त लक्ष्य 191 के विरुद्ध 100.52 प्रतिशत उपलब्धि के साथ 192 स्वयं सहायता समूहों को 307.20 लाख रुपए की ऋण राशि उपलब्ध कराई गई है। इस योजना में स्वयं सहायता समूहों को 50 हजार रुपए से 10 लाख रुपए तक की ऋण राशि बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराई गई जो कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में बढता कदम साबित हुआ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE