BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: #किसानों पर बढ़ेगा बोझ या मिलेगी राहत ?.. <<     KHABAR : आईसीएआई नीमच शाखा के रक्तदान शिविर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समर कैंप आरोह-2026 के तहत ओपन ताइक्वांडो.. <<     KHABAR : स्वच्छताकर्मियों के अधिकारों को लेकर.. <<     BIG NEWS : एमपी बनेगा ग्लोबल फार्मा हब, पीथमपुर में.. <<     देवास पुलिस का "ऑपरेशन त्रिनेत्रम", बस स्टैंड.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : एनडीपीएस एक्ट के आरोपी का खौफनाक अंत,.. <<     BIG NEWS : एमपी में 15-18 जून के बीच दस्तक दे सकता है.. <<     BIG NEWS : एमपी सरकार आज फिर लेगी ₹1800 करोड़ का नया.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : बंद फाटक पार करना पड़ सकता है भारी, रेलवे ने.. <<     KHABAR : अंबाह के परेड चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में.. <<     KHABAR : 77वीं जूनियर राज्य स्तरीय बास्केटबॉल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अंबाह के परेड चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में.. <<     BIG NEWS : मनासा क्षेत्र का ग्राम कचौली और 9 साल की.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 12, 2023, 8:14 pm
REPORT : शिक्षकों को तौर-तरीके और तरकीबों पर फोकस करते हुए लर्न कराने पर जोर देना होगा, कलेक्टर ने दिए निर्देश, बोले- नवनियुक्त शिक्षकों को पहले वर्ष 70 प्रतिशत और दूसरे वर्ष 100 प्रतिशत राशि होगी प्रदाय, पढ़े खबर 

Share On:-

खरगोन। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने जिले के नवनियुक्त 673 शिक्षकों को सरस्वती शिशु मंदिर में सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोगों को विद्यार्थियों की रीडिंग नहीं बल्कि लर्निंग पर जोर देना होगा। सिलेबस ही काफी नहीं है बल्कि सिलेबस का व्यावहारिक ज्ञान ज्यादा जरूरी है। आज जरूरत इस बात की है कि सिलेबस या पढ़ाई को विद्यार्थी जीवन के वास्तविक व्यावहारिक चीजों से रिलेट कर सकें। वे अपने जीवन में उतार सकें, उन्हें पढ़ाने के तौर तरीकों और तरकीबों से समझाना होगा जिससे वे आसानी से समझ सकें। नवनियुक्त शिक्षकों की सार्थकता तभी होगी जब प्रायवेट स्कूल के विद्यार्थी शासकीय स्कूलों में पढ़ने के इच्छुक हो। आज के दौर की भाषा में कहे तो चमक दमक छोड़कर, ज्ञान और सॉफ्टवेयर की मजबूती पर गौर करना होगा। कलेक्टर वर्मा ने नवनियुक्त शिक्षकों को शिक्षक की भांति 10 सेमी. लंबे, चौड़े और गहरे बर्तन से पानी का आयतन निकालना, 40 तक पहाड़े याद करना आदि को आसान भाषा में समझाया। इस दौरान उन्होंने शैफाली साहू, अमित शिवहरे और रुचि पांडे को नियुक्ति पत्र सहित नियुक्ति बधाई पत्र सौंपे।

प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री चौहान ने किया मार्गदर्शन-
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जिले में नवनियुक्त शिक्षकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पिछले 15 से 20 वर्षों को देखें तो पाएंगे कि जीवन में माता-पिता और गुरुओं के कारण आपके जीवन में बदलाव आए होंगे। वैसे ही अब आपको गुरु बनकर छात्रों के जीवन में बदलाव लाने का अवसर मिला है। अब आपकी जिम्मेदारी है कि आप सकारात्मक विकास के प्रति विद्यार्थियों को प्रेरित करें। पीएम मोदी बुधवार को वर्चुअली जुड़कर कर नवनियुक्त शिक्षकों को सम्बोधित किया। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबोधित करते हुए अब पहले वर्ष 70 प्रतिशत और दूसरे वर्ष पूरे 100 प्रतिशत राशि देने की सौगात दी है। कार्यक्रम में कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा, जनजाति सहायक आयुक्त प्रशांत आर्य, जिला शिक्षा अधिकारी हेमेंद्र वडनेरकर और जिले में नवनियुक्त 673 शिक्षक मौजूद रहें। कार्यक्रम का संचालन अमित शर्मा ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE