खरगोन। शासकीय स्नातकोत्तर अग्रणी महाविद्यालय खरगोन में प्राचार्य डॉ. आर. एस. देवड़ा के मार्गदर्शन में डीजीलॉकर एवं एकेडेमिक बैंक ऑफ क्रेडिट में पंजीयन की प्रक्रिया” विषय पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों, तकनीशियनों एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, इस कार्यशाला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के जिला नोडल अधिकारी प्रो. जेनुलाउद्दीन शेख जिलानी के द्वारा डीजी लॉकर एवं एकेडेमिक बैंक ऑफ क्रेडिट में पंजीयन की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी गयी। कार्यशाला के दौरान प्रो. जिलानी द्वारा डीजीलॉकर की विशेषताएं, उद्देश्य, डीजीलॉकर की कार्यप्रणाली एवं सुरक्षा, डीजीलॉकर में पंजीयन की प्रक्रिया तथा एकेडेमिक बैंक ऑफ़ क्रेडिट में पंजीयन की प्रक्रिया विस्तार से बताई। कार्यशाला का संचालन डॉ. महेश गुप्ता द्वारा किया गया। कार्यशाला में महाविद्यालय की आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. वंदना बर्वे, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. जीएस चौहान, डॉ. शैल जोशी, डॉ. रविन्द्र बर्वे, डॉ. ललिता बर्गे सहित समस्त महाविद्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहा।