कटनी। नवागत पुलिस अधीक्षक अभिजीत रंजन के निर्देश पर जिले के सभी थाना प्रभारी द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी तारतम्य में कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गायत्री नगर रेल पुल के पास कोतवाली पुलिस ने थाना प्रभारी अजय सिंह की मौजूदगी में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर चार पहिया वाहन और दो पहिया वाहन के दस्तावेजो को चेक कर वाहनों के चालान काटे गए। मौके पर पकड़े गए जिन वाहनो में नंबर प्लेट नहीं मिली उन वाहनों की चलानी कार्यवाही की गई तथा गलत तरीके से वाहनों पर नंबर प्लेट लगाए हुए वाहनों के दस्तावेज चेक कर चालान काटे गए वही चेकिंग के दौरान फोर व्हीलर वाहनों पर ब्लैक फिल्म लगी चेक की गई। कुछ वाहनों को सक के आधार पर डिक्की खोल कर पुलिस द्वारा चेक किया गया। इस दौरान पुलिस की इस कार्यवाही से वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बनी रही।