मुरैना। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश शर्मा ने बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कैलारस का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 8 कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। डॉ. शर्मा ने ओपीडी, लेबर रूम, दवा वितरण एवं संपूर्ण अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डॉ. शर्मा को पाई गई कमियों को दूर करने के निर्देश अधीनस्थ डॉक्टरों को दिये। उन्होंने दो अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों को भी भ्रमण के दौरान शील्ड किया, जिनमें एक कुर्रेशी क्लीनिक एवं सुनील धाकड़ है। एक मेडीकल स्टोर जो बिना लाइसेंस के संचालित पाई गई, उसको भी शील्ड किया गया है। निरीक्षण के दौरान ड्रग इंस्पेक्टर देशराज सिंह राजपूत, बसंत मौर्य मौजूद थे।