मुरैना। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जौरा के ब्लॉक समन्वयक बी.डी. शर्मा के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था जय मां काली समग्र ग्राम विकास समिति मुदावली के प्रतिनिधि सुभाष शर्मा द्वारा ग्राम मुदावली में सेक्टर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जन अभियान परिषद जौरा के ब्लॉक समन्वयक बी.डी. शर्मा, नवांकुर समितियों से कैलाश शर्मा, विष्णु सिंह तोमर, परीक्षत शर्मा, अल्केश राठौर, परामर्शदाता संत कुमार पाराशर, प्रशांत शर्मा, कुमार शर्मा, लाखन सिंह उपस्थित थे। ब्लॉक समन्वयक बी.डी. शर्मा ने बताया कि जन अभियान परिषद जौरा के माध्यम से सभी लोगों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों में ई-केवाईसी एवं लाड़ली बहना योजना के फॉर्म भरने में सहयोग किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने नशा मुक्ति को लेकर बच्चों से चर्चा की। कैलाश शर्मा ने प्रस्फुटन समितियों के कार्यों के बारे कई सदस्यों को बताया। प्रशांत शर्मा ने ऑनलाइन अपने-अपने डीएसआर भरने के लिए कहा। उन्होंने बताया की जो भी समितियों द्वारा कार्य किए जा रहे है, उसकी जानकारी अपने ऐप के माध्यम से ऑनलाइन करना सुनिश्चित करें। जिससे रिपोर्ट कार्यालय तक पहुंच सके।