भवानी मंडी l जिला समान परीक्षा योजना के तहत आयोजित की जाने वाली कक्षा 9 तथा 11 की वार्षिक परीक्षा के लिए शहर के जिला समान परीक्षा केंद्र सेठ आनंदीलाल पोद्दार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भवानी मंडी से आज झालावाड़ के 4 ब्लॉकों डग, खानपुर, मनोहर थाना, सूनेल के लिए झालावाड़ जिले के लिए प्रश्नपत्रों का वितरण किया तथा कल भवानी मंडी झालरापाटन अकलेरा तथा बकानी ब्लॉकों के लिए प्रश्नपत्रों का वितरण किया जाएगा l संयोजक एवं प्रधानाचार्य सुरेश मालवीय ने बताया की झालावाड़ जिले में वार्षिक परीक्षाएं 15 अप्रैल से शुरू होकर 26 अप्रैल तक चलेगी, पूर्व में निर्धारित समय विभाग चक्र के अनुसार ही परीक्षाएं होंगी इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है, जिला समान परीक्षा प्रभारी झालावाड़ देवेंद्र यादव ने बताया की कक्षा 5 बोर्ड की परीक्षा का आयोजन 13 से 21 अप्रैल तक होना है तथा इसी के साथ जिला समान परीक्षा का आयोजन होना प्रस्तावित है , इसलिए कक्षा 9वी तथा 11वीं के लिए समान परीक्षा का आयोजन दो पारियों में किया जा रहा है, प्रथम पारी में परीक्षा का आयोजन सुबह 8:00 से 11:15 तक होगा तथा द्वितीय पारी 12:00 शुरू कर 3:15 तक चलेगी l अतः सभी विद्यार्थियों को समय विभाग चक्र का अच्छे से अवलोकन करने की हिदायत दी जाती है तथा दोनों पारियों में समय से परीक्षा के लिए पहुंचे l 26 अप्रैल को परीक्षा समाप्ति के बाद 2 मई को परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाएगा l