BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: भ्रष्ट कुर्सी पर मौन क्यों? कलेक्टोरेट.. <<     शिवपुरी: कोलारस थाने के उपनिरीक्षक.. <<     शिवपुरी: लेखापाल से मारपीट के विरोध में.. <<     रामपुरा: गांधीसागर जलाशय में डूबते युवकों का.. <<     REPORT : ग्राम दारू-भाटखेड़ा के ग्रामीण पहुंचे.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पैतृक जमीन पर गिद्ध नजर! चार बहनों ने.. <<     KHABAR : अजा आयोग सदस्य रामलाल मालवीय का नीमच दौरा,.. <<     KHABAR : फर्जी वसीयत से संपत्ति हड़पने का आरोप, दो.. <<     NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास महोत्सव की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT: भ्रष्ट कुर्सी पर बवाल! पट्टी बांधकर.. <<     BIG NEWS : 5 करोड़ की सरकारी जमीन पर चला प्रशासन का.. <<     VIDEO NEWS: #किसानों पर बढ़ेगा बोझ या मिलेगी राहत ?.. <<     KHABAR : आईसीएआई नीमच शाखा के रक्तदान शिविर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समर कैंप आरोह-2026 के तहत ओपन ताइक्वांडो.. <<     KHABAR : स्वच्छताकर्मियों के अधिकारों को लेकर.. <<     BIG NEWS : एमपी बनेगा ग्लोबल फार्मा हब, पीथमपुर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2023, 3:54 pm
BIG NEWS : रामपुरा क्षेत्र में तेंदुए का मूवमेंट, जब रहवासी इलाके में बनाया इसको शिकार तो हरकत में आया वन विभाग का अमला, अब नागरिकों से की ये बड़ी अपील, पढ़े अजय सिंह सिसौदिया के साथ शेख ईसाक की खबर 

Share On:-

रामपुरा। नगर के पास शासकीय कॉलेज/पुलिस थाना के पीछे वन क्षेत्र से लगे राजस्व खेत के रहवासी मकान पर बंधे कुत्ते पर दिनांक 07/4/23 की रात्रि में तेंदुआ द्वारा हमला किए जाने पर किसान की सूचना पर फॉरेस्ट रेंजर रामपुरा के साथ वन स्टाफ द्वारा दिनांक 8/4/23 को दिन के समय और रात्रि के समय ढोल बजाकर तथा पटाखे फोड़कर तेंदुआ को गहरे घने जंगल की तरफ भगा दिया गया था, पुनः इसी क्षेत्र में एक बछड़े पर बीते कल दिनांक 12/4/23 को तेंदुआ द्वारा हमला किए जाने की सूचना पर वन विभाग रामपुरा द्वारा तेंदुआ को पकड़ने हेतु एक पिंजरा मनासा से, एक पिंजरा रतनगढ़ से, एक पिंजरा भानपुरा से मंगवाया जाकर दिनांक 12/4/23 की ही रात्रि 9 बजे, रात्रि 11.30 बजे और रात्रि 1 बजे तेंदुआ को पड़कड़ने हेतु 03 पिंजरे अलग-अलग लोकेशन पर लगाकर पिंजरे में बकरी रखी गई ताकि बकरी को खाने के लालच में तेंदुआ पिंजरे में आ जाए, जानमाल की सुरक्षा की दृष्टि से रेंजर रामपुरा के साथ वन स्टाफ द्वारा तेंदुआ भ्रमण के संभावित क्षेत्र में पूरी रात्रि गस्त की गई तथा खेतों पर निवासरत किसानों के मकान पर जाकर विभिन्न खेतों के रहवासियों को समझाइश दी गई की जब तब तेंदुआ पकड़ा नहीं जावे तब तक खेत के मकान पर छोटे मवेशी तथा कुत्तों को खेत के मकान पर नहीं रखें ,छोटे बच्चों को घर से बाहर ना निकलने दें तथा रात्रि के समय कोई भी व्यक्ति मकान के बाहर रात्रि विश्राम नहीं करें तेंदुआ के प्रत्येक मूवमेंट पर वन स्टाफ नजर बनाए हुए है, आज 13/4/23 के सुबह लगभग 7 बजे एसडीओ मनासा/नीमच द्वारा भी मौके पर आकर तेंदुआ को रेस्क्यू किए जाने की कार्यवाही का जायजा लेकर वन स्टाफ को आवश्यक निर्देश दिए, डीएफओ नीमच,एसडीओ मनासा/नीमच  के मार्गदर्शन में तेंदुआ को पकड़ने की कार्यवाही जारी है, तेंदुआ भ्रमण के क्षेत्र आनंदीपुरा रोड किनारे के खेत पर निवासरत व्यक्तियों तथा अन्य गणमान्य नागरिकों से वन विभाग रामपुरा की अपील है कि तेंदुआ भ्रमण संबंधी किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर तत्काल वन विभाग रामपुरा को अवगत कराएं तथा रात्रि के समय जब तक तेंदुआ पकड़ा नही जाता या गहरे घने जंगल में भगाया नही जाता तब तक खेतो पर  रात्रि विश्राम नहीं करें तथा पूरी सावधानी बरतें ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE