उज्जैन। पंवासा मक्सी रोड निवासी रवि पिता भगवान सिंह मजदूरी करते हैं। उनकी पत्नी भी मजदूरी कर अपने पति का परिवार के भरण-पोषण में हाथ बंटाती हैं। पहले रवि का मकान कच्चा और जर्जर था। इस वजह से रवि और उनके पूरे परिवार को बहुत कष्ट सहने पड़ते थे। बरसात के दिनों में तो उन्हें भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण वे पक्के मकान का निर्माण नहीं करा सकते थे। उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी प्राप्त हुई और उन्होंने योजना के तहत आवेदन दिया। इस वजह से उन्हें शासन की और से पक्का मकान निर्मित कराने में सहायता मिली। पक्के मकान के निर्माण के बाद उन्हें बहुत-सी परेशानियों से मुक्ति मिली। इसके लिये वे मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को धन्यवाद देते हैं।