सिंगोली। गुरुवार को मध्य प्रदेश शासन के एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सकलेचा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुए सायकल वितरण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए सकलेचा ने आत्मनिर्भर भारत, आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश, तथा मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही हितग्राही मूलक योजनाओं के बारे में विस्तार से चर्चा की साथ ही छात्रों से वन टू वन उनके विजन के बारे में संवाद किया जिसमें जेईई, नीट जापानीज लैंग्वेज, फॉरेंसिक साइंस, डिजिटल सुविधाएं तथा कक्षा दसवीं में 75 प्रतिशत अंक लाने पर दी जाने वाली लैपटॉप सुविधा के बारे में भी विस्तार से बताया साथ ही कक्षा 9 वीं अध्ययनरत 67 पात्र छात्राओं को निःशुल्क साइकिल का वितरण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती पूजन से हुई ततपश्चात मंचासीन सभी अतिथियों का संस्था प्राचार्य राजेंद्र जोशी ने स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री अशोक सोनी विक्रम, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोपाल धाकड़ ,नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश चंद्र जैन भाया, नगर परिषद उपाध्यक्ष मोती लाल धाकड़, भाजपा मंडल महामंत्री राधेश्याम मेघवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि शंभू लाल धाकड़, भाजपा अनुसूचित जाति जनजाति मंडल अध्यक्ष जीवन कुमार बलाई, सहकार भारती जिला अध्यक्ष दिनेश चंद्र जोशी, प्रलय कुमार उपाध्याय डीपीसी जिला शिक्षा केंद्र नीमच सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं व छात्राएं उपस्थित थे। समारोह का संचालन कुंज बिहारी कारपेंटर ने किया आभार हीरेंद्र सिंह हाड़ा ने माना ।