BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: भ्रष्ट कुर्सी पर मौन क्यों? कलेक्टोरेट.. <<     शिवपुरी: कोलारस थाने के उपनिरीक्षक.. <<     शिवपुरी: लेखापाल से मारपीट के विरोध में.. <<     रामपुरा: गांधीसागर जलाशय में डूबते युवकों का.. <<     REPORT : ग्राम दारू-भाटखेड़ा के ग्रामीण पहुंचे.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पैतृक जमीन पर गिद्ध नजर! चार बहनों ने.. <<     KHABAR : अजा आयोग सदस्य रामलाल मालवीय का नीमच दौरा,.. <<     KHABAR : फर्जी वसीयत से संपत्ति हड़पने का आरोप, दो.. <<     NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास महोत्सव की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT: भ्रष्ट कुर्सी पर बवाल! पट्टी बांधकर.. <<     BIG NEWS : 5 करोड़ की सरकारी जमीन पर चला प्रशासन का.. <<     VIDEO NEWS: #किसानों पर बढ़ेगा बोझ या मिलेगी राहत ?.. <<     KHABAR : आईसीएआई नीमच शाखा के रक्तदान शिविर में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समर कैंप आरोह-2026 के तहत ओपन ताइक्वांडो.. <<     KHABAR : स्वच्छताकर्मियों के अधिकारों को लेकर.. <<     BIG NEWS : एमपी बनेगा ग्लोबल फार्मा हब, पीथमपुर में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2023, 5:51 pm
REPORT : जिले में कृषि उपज मंडी प्रांगण टोंकखुर्द में आयोजित मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह सम्मेलन में 422 जोड़ों का हुआ विवाह, पढ़े खबर

Share On:-

देवास। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजनान्तर्गत टोंकखुर्द में सामुहिक विवाह/निकाह सम्मेलन का आयोजन कृषि उपज मंडी प्रांगण टोंकखुर्द में हुआ। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह सम्मेलन में जिसमें 416 कन्याओं का विवाह गायत्री परिवार द्वारा वैदिक मंत्रोचार एवं 06 कन्याओ का निकाह मुस्लिम रीति रिवाज द्वारा संपन्न कराया गया। मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह सम्मेलन में 422 दुल्हो की बारात भव्य जुलूस के रूप में हाथी घोड़े एवं बैंड बाजे के साथ फ्रीगंज चोराहा टोंकखुर्द से प्रांरभ होकर कृषि उपज मंडी प्रांगण टोंकखुर्द तक प‍हुंची। सम्मेलन में जनप्रतिनिधियों द्वारा नव दम्‍पत्ति को उपहार के रूप में मध्य प्रदेश शासन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग के निर्देशानुसार 49 हजार रूपये राशि का चेक प्रदाय किया किया।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह सम्मेलन में सांसद महेंद्र सिंह सोलंकी ने नव दम्‍पत्ति को चेक प्रदान किया एवं नव जीवन की बधाई दी। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व विधायक राजेंद्र वर्मा, राजेश यादव, मनीष सोलंकी, महेन्‍द्र सिंह चावड़ा, नरेन्‍द्र पाटीदार सहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, कलेक्टर ऋषव गुप्ता, एसपी सम्‍पत उपाध्‍याय, सीईओ जिला पंचायत प्रकाश सिंह चौहान, सहायक कलेक्टर टी प्रतीक राव, एसडीम संदीप शिवा, जनपद सीईओ चरक शिवहरे सहित अन्‍य अधिकारीगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE