BREAKING NEWS
सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा करने वालों की अब खैर.. <<     आबू राज (माउंट आबू) में पुरुषोत्तम मास की धूम,.. <<     KHABAR : विवादित जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रोजगार की राह आसान, आईटीआई काउंसिलिंग.. <<     VIDEO NEWS: भ्रष्ट कुर्सी पर मौन क्यों? कलेक्टोरेट.. <<     शिवपुरी: कोलारस थाने के उपनिरीक्षक.. <<     शिवपुरी: लेखापाल से मारपीट के विरोध में.. <<     रामपुरा: गांधीसागर जलाशय में डूबते युवकों का.. <<     REPORT : ग्राम दारू-भाटखेड़ा के ग्रामीण पहुंचे.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पैतृक जमीन पर गिद्ध नजर! चार बहनों ने.. <<     KHABAR : अजा आयोग सदस्य रामलाल मालवीय का नीमच दौरा,.. <<     KHABAR : फर्जी वसीयत से संपत्ति हड़पने का आरोप, दो.. <<     NEWS : माउंट आबू में पुरुषोत्तम मास महोत्सव की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT: भ्रष्ट कुर्सी पर बवाल! पट्टी बांधकर.. <<     BIG NEWS : 5 करोड़ की सरकारी जमीन पर चला प्रशासन का.. <<     VIDEO NEWS: #किसानों पर बढ़ेगा बोझ या मिलेगी राहत ?.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 13, 2023, 6:19 pm
REPORT : मनासा विधायक अनिरूद्ध माधव मारू ने की लाडली बहना और पेयजल योजना की समीक्षा, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जनपद पंचायत सभाकक्ष में गुरुवार को सरपंच , सचिव, महिला बाल विकास, पीएचई आदि अधिकारियो की बैठक हुई। इसमे विधायक अनिरूद्ध मारू ने लाडली बहना योजना और गर्मी को देखते हुए पेयजल योजना की समीक्षा की ओर आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम पवन बारिया, जनपद सीईओ डीएस मेशराम, जनपद उपाध्यक्ष मोहन गुर्जर, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष आनंद श्रीवास्तव, पीएचई प्रभारी एसडीओ व्यास आदि बैठक में उपस्थित थे।

विधायक मारू ने पेयजल की समीक्षा करते हुए कहा गर्मी में कही पानी की समस्या ना हो। ऐसे गांव को चिन्हित करें जहां पानी की कमी हो सकती है। वहा समय रहते पेयजल की व्यवस्था करे। यदि कही निजी कुआ, ट्यूबवेल अधिग्रहण करने की आवश्यकता हो, तो वहां सबंधित से समन्वय कर व्यवस्था करें। जल जीवन मिशन योजना से जिले ओर विधानसभा के हर घर तक नल से जल पहुचाने का काम भी शुरू हो गया। गांव गांव योजना में लगने वाले पाइप पहुँच गए है। योजना पूरी होने पर विधानसभा क्षेत्र में पेयजल की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। 

इस दौरान पंचायत वार पेयजल आपूर्ति की समीक्षा की। पीएचई, पंचायत सरपँच सचिव एवं उपस्थित अधिकारियो को आवश्यक व्‍यवस्‍था करने के निर्देश भी दिए। 

उक्त बैठक में मारू ने लाडली बहना योजना की भी समीक्षा की। मारू ने कहा महिला बाल विकास का लाडली बहना योजना में पूरा पूरा सहयोग मिले। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका उक्त कार्य मे रुचि ले। अभी तक जो भी काम हुआ है, उससे और तेजी लाने की आवश्‍यक है। मारू ने कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका घर घर पहुँच सम्पर्क करें और जो भी पात्र है और अभी तक उनका आवेदन नही हुआ है उनकी ईकेवायसी कर आवेदन फार्म भरवाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE