मुरैना। जिला पंचायत की अध्यक्ष आरती आकाश गुर्जर ने महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत जल ग्रहण क्षेत्र प्रबंधन परियोजना के लिए विकासखंड, जनपद पंचायत अंबाह को जोड़ने के संबंध में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अपर मुख्य सचिव मलय श्रीवास्तव से सौजन्य भेंट की। मलय श्रीवास्तव ने जल ग्रहण क्षेत्र प्रबंधन परियोजना के संबंध में शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।