BREAKING NEWS
BIG NEWS : विधायकों की शिफ्टिंग पर जीतू पटवारी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, आंदोलन,.. <<     खरगोन में चार साल से बंद नल-जल योजना फिर शुरू,.. <<     KHABAR : पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान से माताओं.. <<     VIDEO NEWS: दो बहनों का पार्षद पर आरोप, मामला पहुंचा.. <<     सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा करने वालों की अब खैर.. <<     आबू राज (माउंट आबू) में पुरुषोत्तम मास की धूम,.. <<     KHABAR : विवादित जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रोजगार की राह आसान, आईटीआई काउंसिलिंग.. <<     VIDEO NEWS: भ्रष्ट कुर्सी पर मौन क्यों? कलेक्टोरेट.. <<     शिवपुरी: कोलारस थाने के उपनिरीक्षक.. <<     शिवपुरी: लेखापाल से मारपीट के विरोध में.. <<     रामपुरा: गांधीसागर जलाशय में डूबते युवकों का.. <<     REPORT : ग्राम दारू-भाटखेड़ा के ग्रामीण पहुंचे.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पैतृक जमीन पर गिद्ध नजर! चार बहनों ने.. <<     KHABAR : अजा आयोग सदस्य रामलाल मालवीय का नीमच दौरा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2023, 10:54 am
NEWS : ध्यान व योग के माध्यम से पुलिसकर्मियों ने दूर किया तनाव, आर्ट ऑफ लिविंग की एक दिवसीय कार्यशाला में हुए शामिल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में गुरुवार को पुलिस कर्मियों ने पुलिस लाइन में आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षकों द्वारा आयोजित एक दिवसीय कार्यशाला में ध्यान व योगा से तनाव को दूर करने का अभ्यास किया।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार व सांस्कृतिक मंत्रालय राजस्थान सरकार के तत्वावधान में हर घर ध्यान अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में गुरुवार प्रातः चित्तौड़गढ़ पुलिस लाइन में पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को योग एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया गया।
आर्ट ऑफ लिविंग के प्रशिक्षक आशा कंवर व राकेश सुखवाल ने पुलिसकर्मियों को योग, प्राणायाम, ध्यान, नाड़ी शोधन आदि अभ्यास कराया तथा इससे होने वाले लाभ के बारे में विस्तार से बताया
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्जुन सिंह ने ध्यान, योग व प्राणायाम के अभ्यास को पुलिस कर्मियों के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि पुलिसकर्मी विभाग के प्रति निरंतर दायित्वों का निर्वहन करते हुए मानसिक तनाव में आ जाते हैं। योग, ध्यान एवं प्राणायाम से इन्हें बहुत लाभ मिलेगा।
इस अवसर पर एएसपी अर्जुन सिंह के अलावा संचित निरीक्षक लक्ष्मण डांगी, पुलिस निरीक्षक सुनील कुमार, थानाधिकारी चंदेरिया कैलाश खटीक सहित थाना कोतवाली चित्तौड़गढ़, सदर चित्तौड़गढ़, महिला थाना, चंदेरिया, पुलिस लाइन व एमबीसी के पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE