BREAKING NEWS
BIG NEWS : विधायकों की शिफ्टिंग पर जीतू पटवारी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, आंदोलन,.. <<     खरगोन में चार साल से बंद नल-जल योजना फिर शुरू,.. <<     KHABAR : पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान से माताओं.. <<     VIDEO NEWS: दो बहनों का पार्षद पर आरोप, मामला पहुंचा.. <<     सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा करने वालों की अब खैर.. <<     आबू राज (माउंट आबू) में पुरुषोत्तम मास की धूम,.. <<     KHABAR : विवादित जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रोजगार की राह आसान, आईटीआई काउंसिलिंग.. <<     VIDEO NEWS: भ्रष्ट कुर्सी पर मौन क्यों? कलेक्टोरेट.. <<     शिवपुरी: कोलारस थाने के उपनिरीक्षक.. <<     शिवपुरी: लेखापाल से मारपीट के विरोध में.. <<     रामपुरा: गांधीसागर जलाशय में डूबते युवकों का.. <<     REPORT : ग्राम दारू-भाटखेड़ा के ग्रामीण पहुंचे.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पैतृक जमीन पर गिद्ध नजर! चार बहनों ने.. <<     KHABAR : अजा आयोग सदस्य रामलाल मालवीय का नीमच दौरा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2023, 11:14 am
KHABAR : 8.92 करोड में बनेगी साढे़ 7 किमी लंबी रायपुरिया से कराडिया तक की सड़क, विधायक धाकड़ ने किया भुमिपूजन, पढ़े कमलेश प्रजापति की खबर 

Share On:-

गरोठ। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 8 करोड 92 लाख 74 हजार की लागत से 7 कि.मी. लंबी रायपुरिया से कराडिया तक की सड़क बनेगी। विधायक देवीलाल धाकड़ ने गुरूवार को रायपुरिया में आयोजित समारोह में इसका भूमिपुजन किया। उक्त डामरीकरण सड़क से करीब 6 गांव की राह आसान होगी और ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। 
सुबह करीब 9.30 बजे विधायक धाकड़ रायपुरिया पहुंचे। गांव विकास की सौगात लेकर आने पर ग्रामीणों ने धाकड़ का स्वागत किया। भाजपा जिला मंत्री अजय तिवारी, पिछड़ा  मोर्चा जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनुप्रिया विनीत यादव, भाजपा भैंसौदा मंडल अध्यक्ष सौदानसिंह गुर्जर, भाजपा नेता  राजेश चौधरी, मंडल महामंत्री प्रहलाद हाडा,  जितेंद्र पुरोहित, किसान मोर्चा भानपुरा मंडल अध्यक्ष हल्दीराम पाटीदार, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष श्याम धाकड़, अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष  अविनाश गोरवी, सरपंच ज्योति तूफान केवट, भाजपा नेता मुरली बंजारा,  सोमिल तिल्लानी आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विधायक धाकड़ ने पूजा अर्चना कर रायपुरिया  से कराडिया सड़क मार्ग का भूमिपुजन किया और ग्रामीणों से संवाद किया। 
 धाकड़ ने कहा आज गांव गांव सड़क संपर्क से जुड गया हैं। सड़क सुविधा से ग्रामीणों की राह आसान हुई वहीं गांव की तरक्की का मार्ग खुला है। यह भाजपा सरकार में संभव हुआ हैं। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना बनाकर गांवों को शहर से जोडने का काम किया। इस अवसर पर विधायक  धाकड़ ने लाड़ली बहना योजना की भी जानकारी ली और सरपंच सचिव और उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया। लाड़ली बहना योजना मातृ शक्ति को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योजना है। इसलिए ध्यान रहे कोई पात्र महिला वंचित नहीं रहें। मंचासीन अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। 

6 गांवों को मिलेगा लाभ - 
रायपुरिया से कराडिया सड़क निर्माण से रायपुरिया, मालीपुरा, हरिपुरा, गणेशपुरा, बंबोरी, कराडिया की राह आसान होगी। ग्रामीणों ने उक्त सड़क की स्वीकृति पर विधायक धाकड़ का आभार माना।
गरोठ। विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 8 करोड 92 लाख 74 हजार की लागत से 7 कि.मी. लंबी रायपुरिया से कराडिया तक की सड़क बनेगी। विधायक देवीलाल धाकड़ ने गुरूवार को रायपुरिया में आयोजित समारोह में इसका भूमिपुजन किया। उक्त डामरीकरण सड़क से करीब 6 गांव की राह आसान होगी और ग्रामीणों को इसका लाभ मिलेगा। 
सुबह करीब 9.30 बजे विधायक धाकड़ रायपुरिया पहुंचे। गांव विकास की सौगात लेकर आने पर ग्रामीणों ने धाकड़ का स्वागत किया। भाजपा जिला मंत्री अजय तिवारी, पिछड़ा  मोर्चा जिला अध्यक्ष रणजीत सिंह चौहान, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मनुप्रिया विनीत यादव, भाजपा भैंसौदा मंडल अध्यक्ष सौदानसिंह गुर्जर, भाजपा नेता  राजेश चौधरी, मंडल महामंत्री प्रहलाद हाडा,  जितेंद्र पुरोहित, किसान मोर्चा भानपुरा मंडल अध्यक्ष हल्दीराम पाटीदार, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष श्याम धाकड़, अजा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अविनाश गोरवी, सरपंच ज्योति तूफान केवट, भाजपा नेता मुरली बंजारा, सोमिल तिल्लानी आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। विधायक धाकड़ ने पूजा अर्चना कर रायपुरिया  से कराडिया सड़क मार्ग का भूमिपुजन किया और ग्रामीणों से संवाद किया। 
धाकड़ ने कहा आज गांव गांव सड़क संपर्क से जुड गया हैं। सड़क सुविधा से ग्रामीणों की राह आसान हुई वहीं गांव की तरक्की का मार्ग खुला है। यह भाजपा सरकार में संभव हुआ हैं। प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना बनाकर गांवों को शहर से जोडने का काम किया। इस अवसर पर विधायक धाकड़ ने लाड़ली बहना योजना की भी जानकारी ली और सरपंच सचिव और उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया। लाड़ली बहना योजना मातृ शक्ति को आत्म निर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण योजना है। इसलिए ध्यान रहे कोई पात्र महिला वंचित नहीं रहें। मंचासीन अन्य अतिथियों ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। 
इन 6 गांवों की राह होगी आसान- 
रायपुरिया से कराडिया सड़क निर्माण से रायपुरिया, मालीपुरा, हरिपुरा, गणेशपुरा, बंबोरी, कराडिया की राह आसान होगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE