शिवपुरी। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना के फार्म और के वाई सी भरवाने का कार्य सभी अधिकारियों द्वारा वार्ड वार्ड जाकर किया जा रहा है। वहीं शिवपुरी जिले के कठमई क्षेत्र की महिलाएं किराया लगाकर लाडली योजना के फार्म के भरवाने के लिए परेशान होती दिखाई दीं। वहीं इस मामले में शिवपुरी गुना लोकसभा सांसद डॉ केपी यादव ने कहा कि केबायसी के लिए हमारे कर्मचारियों को वार्ड वार्ड में भेजा जा रहा है। अगर ऐसी कोई भी परेशानी है तो उसे जल्द ही ठीक करवा दिया जाएगा और हमारी टीम वहीं जाकर उनके फॉर्म भरेगी।