नीमच। वीन्स अवार्ड 2023 के अंतर्गत नगर पालिका परिषद्, नीमच द्वारा महिलाओं की स्वच्छता में भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए भोलियावास ट्रेंचिंग ग्राउंड पर महिलाओं की विजिट करायी गयी। जिसमें महिलाओं द्वारा कचरे के 4 आर प्रोसेस, कचरे के रियूज एवं बहुत से वेस्ट से वेल्थ के बारे में बताया गया। स्व सहायता समूह की महिलाओं द्वारा खराब पॉलीथिन को रियूस करके गुलदस्ता, फ्लावर पोट एवं अन्य गिफ्ट वस्तुएं बनाई गई। मुख्य नगरपालिका अधिकारी गरिमा पाटीदार के मार्गदर्शन, स्वास्थ्य अधिकारी श्याम टांकवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन की टीम द्वारा ट्रेचिंग ग्राउंड पर रेग पिकर्स को आत्म निर्भर बनाने एवं शासन द्वारा आयोजित प्रतियोगिता वीन्स अवार्ड प्रतियोगिता में भाग लेने के बारे में बताया। सिटी मिशन मैनेजर प्रवीण आर्य एवं ज्ञानू व्यास द्वारा सभी महिलाओं को ओर भी नवाचार कर स्वच्छता के क्षेत्र में भागीदारी बढ़ाने की बात कही।