BREAKING NEWS
BIG NEWS : विधायकों की शिफ्टिंग पर जीतू पटवारी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, आंदोलन,.. <<     खरगोन में चार साल से बंद नल-जल योजना फिर शुरू,.. <<     KHABAR : पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान से माताओं.. <<     VIDEO NEWS: दो बहनों का पार्षद पर आरोप, मामला पहुंचा.. <<     सरकारी ज़मीन पर कब्ज़ा करने वालों की अब खैर.. <<     आबू राज (माउंट आबू) में पुरुषोत्तम मास की धूम,.. <<     KHABAR : विवादित जमीन पर कब्जे की कोशिश का आरोप,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रोजगार की राह आसान, आईटीआई काउंसिलिंग.. <<     VIDEO NEWS: भ्रष्ट कुर्सी पर मौन क्यों? कलेक्टोरेट.. <<     शिवपुरी: कोलारस थाने के उपनिरीक्षक.. <<     शिवपुरी: लेखापाल से मारपीट के विरोध में.. <<     रामपुरा: गांधीसागर जलाशय में डूबते युवकों का.. <<     REPORT : ग्राम दारू-भाटखेड़ा के ग्रामीण पहुंचे.. <<     KHABAR : झिरन्या के फूल सिंह फाल्या में चार साल बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पैतृक जमीन पर गिद्ध नजर! चार बहनों ने.. <<     KHABAR : अजा आयोग सदस्य रामलाल मालवीय का नीमच दौरा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 14, 2023, 3:36 pm
KHABAR : समाज में समानता कायम करने के लिए बाबा साहेब ने अपना जीवन समर्पित किया- पार्षद सुमित्रा मुकेश पोरवाल, सफाई कर्मियों का किया सम्मान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सभी को स्वतंत्रता व समानता से जीने का अधिकार देने वाले संविधान निर्माता डॉ.भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर श्रद्धा के साथ उन्हें याद कर नमन किया गया। इस अवसर पर सफाई कर्मियों का भी सम्मान किया गया।
वार्ड नंबर 7 की पार्षद सुमित्रा मुकेश पोरवाल, वार्ड नंबर 8 के पार्षद दुर्गालाल भील, पार्षद प्रतिनिधि मुकेश पोरवाल, नीमच जिला प्रेस क्लब के सचिव मनीष चांदना, रेगर समाज के वरिष्ठ सूरजमल आर्य, पवन भील, पिंकी खद्योत, सौरभ पोरवाल आदि इंदिरा नगर व वार्ड 8 के रहवासियों के द्वारा शो रूम चौराहा स्थित संविधान निर्माता की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। सभी ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर अमर रहे, जय जय जय जय भीम के जयकारे लगाए। इस अवसर पर वार्ड नंबर 7 व 8 में सफाई का जिम्मा संभालकर प्रतिदिन क्षेत्र को स्वच्छ बनाने हेतु अपनी अहम भूमिका निभाने वाले दरोगा शिव पार्चे व उनके अधीनस्थ सहयोगी सफाई कर्मियों का बाबा भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष पुष्पमाला पहनाकर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर पार्षद सुमित्रा मुकेश पोरवाल ने कहा की  समाज  में समानता कायम करने के लिए बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने अपना जीवन समर्पित किया । उनके आदर्श अपना कर समता मुल्क समाज की स्थापना की जा सकती है । 
 नीमच जिला प्रेस क्लब सचिव मनीष चांदना ने कहा की बाबा साहेब भीमराव अंबडेकर ने भारत की एकता व अखंडता की रक्षा के लिए अद्वितीय संविधान की रक्षा की । इस अवसर पर अनेक रहवासी व सफाई कर्मी उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE