चित्तौड़गढ़। राजस्थान शिक्षक राष्ट्रीय ने संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती को अपने स्थायी कार्यक्रम अनुसार सम्पूर्ण प्रदेश मे जिले की समस्त उपशाखाओ में समरसता दिवस के रूप मे मनाया जाने के तहत उपशाखा चित्तौड़गढ़ ने शुक्रवार को प्रातः 11 बजे रा उ प्रा वि गाड़ी लौहार चित्तौड़गढ़ मे संगोष्ठी आयोजित की।
संगठन के उपशाखा मंत्री रामलक्ष्मण त्रिपाठी ने बताया कि समरसता दिवस पर आयोजित संगोष्ठी कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाध्यक्ष तेजपाल सिह शक्तावत थे व पर्यवेक्षक राजेन्द्र व्यास अतिरिक्त जिला मंत्री थे।
अपने उद्बोधन में जिला अध्यक्ष तेजपाल सिह शक्तावत ने कहा कि युगपुरुष संविधान निर्मात्री सभा के अध्यक्ष बाबासाहेब अंबेडकर एक विद्वान ,वकील, राजनीतिज्ञ व स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री थे। बचपन से मेधावी रहे अंबेडकर जी न्यायविद् ,शिक्षाविद् तथा समाज सुधारक थे।
पर्यवेक्षक राजेंद्र व्यास ने कहा कि अंबेडकर जी 32 डिग्री- उपाधियों के प्राप्तकर्ता थे एवं देशी- विदेशी 9 भाषाओं के श्रेष्ठ ज्ञाता थे। साप्ताहिक अवकाश के वेतन के निर्माता व भारतीय रिजर्व बैंक के निर्माता सहित कई योजनाओं- परियोजना के निर्माता व पोषक थे।
इस अवसर पर जिला महिला उपाध्यक्ष नौसर जाट, जिला महिला मंत्री मधु जैन, जिला शारीरिक शिक्षक प्रतिनिधि चावंड सिंह चुंडावत, निर्देश डांगडा, कमलेश सोमानी, शंकर सिंह चटावटी, उपशाखा महिला मंत्री रेखा वैष्णव, उपशाखा वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन सारथी, सरिता तनवानी, ममता मालवी, सहित कई पदाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद थे। आभार स्थानीय विद्यालय की संस्था प्रधान जाट ने प्रकट किया।