सिरोही। भारत सरकार के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय एमएसएमई मंत्री नारायण राणे के कुशल नेतृत्व में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय की ओर से देशवासियों के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं स्कीमों के माध्यम से आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत किए जा रहे निरंतर प्रयासों की संक्षिप्त झलक और उसके व्यापक प्रचार प्रसार को लेकर नई दिल्ली से आई जन जागरूकता टीम ने गीत संगीत के माध्यम से अभिनव प्रस्तुति देकर लोकप्रिय सांसद देवजी एम पटेल की पहल पर सिरोही शहरवासियों को विभिन्न चौराहों पर अपना प्रदर्शन दिखाकर केंद्र की योजनाओं का अधिकाधिक लाभ लेने का आह्वान किया।