नीमच। पुलिस ने माफियाओं के विरूध्द कार्यवाही अभियान के तहत 55 लीटर हाथ भटटी की कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस मुख्यालय के निर्देषन में विभीन्न माफियाओं के विरूध्द दिनांक 11.04.2023 से 20.04.2023 तक अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस अधीक्षक नीमच अमित तोलानी द्वारा अधिक से अधिक माफीयाओं के विरूध्द कार्यवाही करने हैतु सभी अनुविभागीय अधिकारीयों एवं थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एसएस कनेष व एसडीओपी मनासा यषस्वी षिंदे के कुषल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा आरसी दांगी के नेतृत्व में मनासा पुलिस द्वारा अवैध हाथ भटटी की कच्ची शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया गया है।
घटनाक्रम- दिनांक 13.04.2023 को अपराधिक तत्वो पर कार्यवाही तथा अपराधों में फरार आरोपीयों की तलाष हैतु मनासा पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही थी तभी मुखबिर सूचना पर कार्यवाही करते हुए ग्राम हाडी पिपल्या पहुचे जहां बस स्टेण्ड पर एक व्यक्ति रोड किनारे दो केन लेकर खडा जो पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकडने का प्रयास किया तो पास में पडी बबुल की लकडी लेकर फोर्स मे शामील मआर के दाहीने हाथ पर, सीर पर तथा पेर पर लकडी की मारी जो मआर को चोंटे आई बाद आरोपी लकडी फेककर दोनो केने लेकर भागने का प्रयास करते हुए केन सहित पत्थर पर गिरा जो गिरने से आरोपी के भी चोंट लगी जो आरोपी ने कार्यवाही का विरोध कर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की जो आरोपी के कब्जे से दो केनो में भरी अवैध हाथ भटटी की कच्ची शराब 55 लीटर विधिवत जप्त की गयी तथा आारोपी द्वारा कार्यवाही का विरोध करने व डियुटीरत महिला आरक्षक के साथ मारपीट करने से आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट तथा 353,332 भादवि के तहत दण्डनीय होने से आरोपी राजेष पिता कन्हैयालाल बांछडा उम्र 42 साल नि0 हाडी पिपल्या बांछडा डेरा न0 01 को गिरफ्तार कर अपराध क्रं 127/2023 धारा 353,332 भादवि 34(2) आबकारी एक्ट का पंजिबध्द कर मआर एवं आरोपी का मेडीकल परिक्षण कराया गया है। आरोपी का माननीय न्यायालय पेष कर पीआर लिया गया है जो आरोपी से अवैध शराब के बारे में पूछताछ की जावेगी।
गिरफ्तार आरोपी-
राजेश पिता कन्हैयालाल बांछडा उम्र 42 साल निवासी हाड़ी पिपल्या
जप्त सामग्री-
दो केनो में भरी अवैध हाथ भट्टी की कच्ची शराब 55 लीटर किमती 5500
सराहनीय कार्य-
थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम उनि फतेह सिंह अंाजना, सउनि प्रहलाद पंवार, सउनि राधेश्याम, सउनि दिवान सिंह, प्रआर जितेन्द्र राडोदिया, प्रआर मंगलेश यादव, प्रआर राहुल देव, प्रआर राजकुमार यादव, आर देवेन्द्र गुर्जर, आर हेमन्त सिंह, आर अनिल धाकड, आर अनिल असवार, आर लोकेश चौधरी, आर अनिल धनगर, आर जितेन्द्र जाटव, मआर प्रिया पाटीदार, मआर शेफाली, मआर खुशबू, मआर कुमकुम का सराहनीय योगदान रहा।