नीमच। मिक्स मार्शल आर्ट एसोसिएशन मध्य प्रदेश के सचिव विकास शर्मा आज नीमच आए। उनकी उपस्थिति में नीमच में मिक्स मार्शल आर्ट कोचिंग सेंटर का आज विधिवत शुभारंभ किया गया। साथ ही मिक्स मार्शल आर्ट के संबंध में सेमिनार का आयोजन भी हुआ। इस अवसर पर कोचिंग सेंटर पर मिक्स मार्शल आर्ट के अंतरराष्ट्रीय कोच विकास शर्मा और समाजसेवी संतोष चोपड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया।
मिक्स मार्शल आर्ट नीमच के उपाध्यक्ष और कोचिंग सेंटर के संरक्षक संतोष चौपड़ा ने पत्रकारों को बताया कि मिक्स मार्शल आर्ट की विभिन्न विधाओं कुश्ती बॉक्सिंग कराटे ताइक्वांडो आदि की ट्रेनिंग नीमच में दी जाएगी। विकास शर्मा का परिचय देते हुए उन्होंने कहा कि विकास शर्मा द्वारा मिक्स मार्शल आर्ट के माध्यम से पूरे देश में युवाओं को बॉक्सिंग, कराटे, ताइक्वांडो आदि खेल में पारंगत करके सेहत के प्रति जागरूक किया जा रहा है। युवतियों को आत्म रक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। अभी तक विकास शर्मा द्वारा देश-विदेश के 3 लाख युवक युवतियों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई खिलाड़ी इनके द्वारा तैयार किए गए हैं। नीमच में नगर पालिका के सामने चंद्रभवर में सुबह 6 से 9 और शाम को 5 से 9 कोच आशीष द्वारा 5 वर्ष से 22 वर्ष तक के बच्चों को ट्रेनिंग दी जा रही है। जो भी बच्चे ट्रेनिंग में शामिल होना चाहे संपर्क कर सकते हैं। इस अवसर पर संतोष चौपड़ा, गजेंद्र शर्मा महावीर चाहर, अशोक बागड़ी, संजय पवार, आशीष चौहान आदि उपस्थित रहे।