BREAKING NEWS
BIG NEWS : कब्जे और अवैध उत्खनन से परेशान किसान का.. <<     देवास: औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : एसपी की जनसुनवाई में 73 फरियादियों ने.. <<     कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     KHABAR : अहमदाबाद में चमकी नीमच की बेटी, नन्ही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : फर्जी हस्ताक्षर कर सोसायटी से निकाले 2.. <<     माताओं को मिला सुरक्षित मातृत्व का अटूट.. <<     KHABAR : कसारबर्डी में आबकारी का छापा, लाखों की.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली 10 हजार की.. <<     VIDEO NEWS: मंदसौर अस्पताल में बवाल, परिसर बना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास जिले के औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को.. <<     BIG NEWS : एमपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, भोपाल मेट्रो.. <<     BIG NEWS : विधायकों की शिफ्टिंग पर जीतू पटवारी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, आंदोलन,.. <<     खरगोन में चार साल से बंद नल-जल योजना फिर शुरू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2023, 12:51 pm
REPORT : क्षेत्र के औद्योगिक विकास पर जावद में कल होगा एमएसएमई विभाग की कार्यशाला व एमएसएमई इकाईयों एवं उन्नत कृषकों की संगोष्ठी का आयोजन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के जावद क्षेत्र में उद्योग लगाने के लिए प्रदेश सरकार के एमएसएमई विभाग द्वारा जावद में कल से दो दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जा रही है। इस कार्यशाला में नवीन औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की समुचित जानकारी दी जाएगी। दो दिवसीय इस कार्यशाला के प्रथम दिवस 16 अप्रैल को ई एण्डज वाय प्रतिनिधि एवं ट्रोपोलाइट ईकाई ग्वालियर के प्रतिनिधियों और एमएसएमई विभाग द्वारा नवीन उद्योग एवं उनके अलॉटमेंट के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही औद्योगिक इकाइयों के लिए मशीनरी, उत्पाद और मार्केटिंग के संबंध में भी विस्तारत जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला के दूसरे दिन खाद्य प्रसंस्करण आधारित एमएसएमई इकाईयों एवं उन्नत कृषकों की संगोष्ठी होगी। जिसमें नीमच जिले में कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योगों की संभावनाओं पर सी.एफ.टी.आर.आई. मैसुर के वरिष्ठी वैज्ञानिक समेत अन्य वैज्ञानिक और उद्योगपति  विचार  विमर्ष करेंगे।दो दिवसीय कार्यशाला में एमएसएमई विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा सरकार की विभिन्नक योजनाओं पर  का प्रस्तुतिकरण दिया जाएगा। साथ ही सफल उद्यमी और वैज्ञानिक अपने अनुभव साझा कर महत्व्पूर्ण सुझाव देगें। 
एमएसएमई मंत्री सखलेचा ने बताया कि क्षेत्र में अब तक लगभग 92 उद्योग उन्नत ढंग से कार्यशील हुए हैं।   इसी कड़ी को और आगे बढ़ाने एवं जावद के औद्योगिक विकास के लिए यह संगोष्ठी आयोजित की जा रही है। जिसमें इन्वेस्टर्स को विभाग की योजनाओं के बारे में जानकारी तथा भूमि आवंटन की प्रक्रिया समेत अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। 
खाघ प्रसंस्करण आघारित एमएसएमई ईकाइयों एवं उन्नत कृषकों की संगोष्ठी शासकीय चिकित्सांलय जावद के डोम मे आज 16 अप्रेल 2023 को प्रात 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी संगोष्ठी  का संमापन 17 अप्रेल को दोपहर एक बजे होगा। इस संगोष्ठी में एमएसएमई मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा भी विशेष रूप से भाग लेगे ।
महा प्रबंधक उद्योग अमर सिंह मोरे एवं उपसंचालक कृषि दिनेश मण्डलोई ने जिले के उद्योगपतियों ,नव उद्यमियों और उन्नकत कृषको से इस कार्यशाला में भाग लेने का आगृह किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE