गुना। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बूढ़े बालाजी पर स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिसमे शिविर का प्रारंभ डॉक्टर रामवीर सिंह रघुवंशी द्वारा भगवान धनवंतरी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर एवम दीप प्रज्वलित कर शिविर की शुरुआत की।
उक्त अवसर पर डॉक्टर रामवीर सिंह रघुवंशी द्वारा 125 रोगियों की निशुल्क जांच की गई। परामर्श दिया गया। एवं उपचार दिया गया। 15 रोगियों की ब्लड प्रेशर की जांच की गई 12 रोगियों की डायबिटीज की जांच की गई। स्वास्थ्य मेला का आयोजन। हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर में स्वास्थ्य मेले में हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर आयुष्मण भारत हेल्थ एंड वैलनेस दिवस का आयोजन किया गया। अवसर पर स्टाफ में निधि श्रीवास्तव प्रियंका मरावी वर्षा कटरे सौरभ रघुवंशी दीपक नाखरे मेहरबान अहिरवार आदि स्टाफ मौजूद रहा।