मनासा। शिक्षा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रही मध्यप्रदेश की भाजपा शासित सरकार ने शिक्षा के व्यापक विस्तार हेतु छात्र छात्राओं को दूर दराज़ ग्राम के स्कूल जाने में असुविधा न हो इसके लिए साइकिल वितरण योजना बनायीं, जिसमंे मनासा उपखण्ड में 2000 साइकिल का वितरण होना है, उसी कड़ी मंे आज मनासा कन्याशाला स्थित राधाकृष्णन सभागार के कार्यक्रम मे 435 साइकिल का वितरण मनासा क्षेत्र के लाडले विधायक माधव मारु के मुख्य आतिथ्य में किया गया।
जिसमे अनुविभागीय अधिकारी पवन बारिया, नगर परिषद अध्यक्षा सीमा तिवारी ,प्रतिनिधि अजय तिवारी, उपाध्यक्ष किशोर जोलान्या मंडल अध्यक्ष कैलाश पुरोहित , जनभागीदारी समिति अध्यक्ष अश्विन सोनी , ब्लॉक शिक्षा अधिकारी , प्राचार्य राकेश विजयवर्गीय ,प्राचार्य रामानुज परवाल , सी एम राइज प्राचार्य बी. एल. बसेर व बड़ी संख्या मे छात्र छात्राएँ व अभिभावकगण मौजूद रहे।