BREAKING NEWS
BIG NEWS : कब्जे और अवैध उत्खनन से परेशान किसान का.. <<     देवास: औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : एसपी की जनसुनवाई में 73 फरियादियों ने.. <<     कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     KHABAR : अहमदाबाद में चमकी नीमच की बेटी, नन्ही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : फर्जी हस्ताक्षर कर सोसायटी से निकाले 2.. <<     माताओं को मिला सुरक्षित मातृत्व का अटूट.. <<     KHABAR : कसारबर्डी में आबकारी का छापा, लाखों की.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली 10 हजार की.. <<     VIDEO NEWS: मंदसौर अस्पताल में बवाल, परिसर बना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास जिले के औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को.. <<     BIG NEWS : एमपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, भोपाल मेट्रो.. <<     BIG NEWS : विधायकों की शिफ्टिंग पर जीतू पटवारी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, आंदोलन,.. <<     खरगोन में चार साल से बंद नल-जल योजना फिर शुरू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2023, 3:26 pm
BIG NEWS : कोरोना के एक्टिव केस 50 हजार पार, 24 घंटे में 10,753 नए मामले आए, 27 मौतें, अप्रैल में ही अब तक 89 हजार संक्रमित, डेली पॉजीटिविटी रेट 6.78%, पढ़े खबर  

Share On:-

देश में कोरोना के एक्टिव केस 50 हजार का आंकड़ा पार कर चुका है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना के 10,753 नए केस दर्ज किए गए हैं, जबकि 27 लोगों की मौत हुई है। एक्टिव केस बढ़कर 53,720 हो गए। इससे पहले पिछले साल 4 सितंबर को 50 हजार से ज्यादा एक्टिव केस दर्ज किए गए थे। पिछले 14 दिन यानी 1 से 14 अप्रैल तक देश में 89 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं।

एक दिन पहले यानी गुरुवार को संक्रमण के 11 हजार 109 मामले सामने आए थे, जबकि 29 लोगों की मौत हुई थी। इसके अलावा एक्टिव केस 49 हजार 622 हो गए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, डेली पॉजीटिविटी रेट 6.78% और वीकली रेट 4.49% पहुंच गया है। इसके अलावा रिकवरी रेट 98.69% है। वहीं, मृत्यु दर 1.19% दर्ज की गई। पिछले 14 दिन यानी 1 से 14 अप्रैल तक देश में 89 हजार लोग संक्रमित हो चुके हैं।

टॉप-5 राज्यों में 67% से ज्यादा नए केस, केरल सबसे आगे
देश में पिछले 24 घंटे में 10,753 नए कोरोना मरीज मिले। इनमें से 7,229 केस सिर्फ 5 राज्यों में मिले। ये कुल आंकड़ों का 67% है।

केरल: यहां 3,065 नए केस मिले, 1,892 लोग ठीक हुए, जबकि 6 लोगों की मौत हो गई। फिलहाल यहां 18,663 एक्टिव केस हैं।

दिल्ली: यहां शुक्रवार को 1,420 नए केस आए और 6 व्यक्ति की कोरोना से मौत हो गई। 1,065 लोग इस बीमारी से ठीक हुए। यहां एक्टिव केस 4,311 हो गए हैं।

महाराष्ट्र: शुक्रवार को यहां 1,152 नए केस आए वहीं 4 व्यक्तियों की मौत हो गई। यहां पॉजिटिविटी रेट 7.27% है और 5,928 एक्टिव केस हैं।

हरियाणा: यहां बीते दिन 835 नए केस सामने आए और 436 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 3,233 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 8.37% हो गया है।

उत्तर प्रदेश: यहां शुक्रवार को 757 नए केस मिले और 271 लोग ठीक हुए। फिलहाल राज्य में 2579 एक्टिव केस हैं। यहां पॉजिटिविटी रेट 1.56% है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE