जीरन। सांसद खेल महोत्सव 18 मार्च को जीरन में संपन्न होने जा रहा है। खेल महोत्सव की तैयारियों को लेकर शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के ग्राउंड पर पहुंचे। नीमच एसपी अमित तोलानी, जिला शिक्षा अधिकारी के शर्मा, जिला खेल अधिकारी देवड़ा, भाजपा दक्षिण मंडल अध्यक्ष मधुसूदन राजौरा, जीरन थाना प्रभारी केएल डांगी, संकुल प्राचार्य बीएल जावरिया, मंडल महामंत्री किशन अहिरवार, पार्षद प्रतिनिधि दिलीप सुथार, विकास सुथार, राजेश लक्षकार, पंकज पुनि सहित खेल प्रशिक्षक उपस्थित रहे संसद खेल महोत्सव में खो खो कबड्डी रस्साकशी सितोलिया पिट्ठू आदि खेल आयोजित किए जाएंगे।