रतलाम। शासकीय संजय निकुंज शिवगढ (भेडली) विकासखण्ड सैलाना पर आम के फलबहार पौधों की नीलामी 20 अप्रैल को दोपहर 2 बजे रखी गई है। उप संचालक उद्यान त्रिलोकचंद वास्कले ने बताया कि इच्छुक फलबहार क्रेता नीलामी की शर्तें एवं जानकारी शासकीय संजय निकुंज (भेडली) के प्रभारी गुलाब सिंह खराडी मोबाइल नं. 97536-22986 से प्राप्त कर सकते हैं।