BREAKING NEWS
BIG NEWS : कब्जे और अवैध उत्खनन से परेशान किसान का.. <<     देवास: औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : एसपी की जनसुनवाई में 73 फरियादियों ने.. <<     कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     KHABAR : अहमदाबाद में चमकी नीमच की बेटी, नन्ही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : फर्जी हस्ताक्षर कर सोसायटी से निकाले 2.. <<     माताओं को मिला सुरक्षित मातृत्व का अटूट.. <<     KHABAR : कसारबर्डी में आबकारी का छापा, लाखों की.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली 10 हजार की.. <<     VIDEO NEWS: मंदसौर अस्पताल में बवाल, परिसर बना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास जिले के औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को.. <<     BIG NEWS : एमपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, भोपाल मेट्रो.. <<     BIG NEWS : विधायकों की शिफ्टिंग पर जीतू पटवारी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, आंदोलन,.. <<     खरगोन में चार साल से बंद नल-जल योजना फिर शुरू,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2023, 4:24 pm
KHABAR : जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती, ग्राम सभाओं का आयोजन भी हुआ, पढ़े खबर 

Share On:-

धार। डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्म जयंती के अवसर पर प्रदेश के साथ-साथ धार जिले में भी ग्राम सभाओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी के तहत विकासखंड तिरला के ग्राम हिम्मतगढ़ में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत  श्रंगार श्रीवास्तव शुक्रवार को ग्राम सभा में सम्मिलित होकर शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी एवं आज के दिवस की महत्ता के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम की बुजुर्ग महिला के द्वारा बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण के साथ किया गया। उन्होंने  पैसा एक्ट के संबंध में विस्तार से जानकारी भी दी गई। साथ ही ग्रामवासियों को शासन से संबंधित संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी से भी अवगत कराया गया।

इस दौरान सुभाष जैन जिला कार्यक्रम अधिकारी  द्वारा मध्यप्रदेश शासन की महिला सशक्तिकरण हेतु संचालित की जा रही लाडली बहना योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। योजना अंतर्गत 23 से 60 वर्ष की विवाहित महिलाएं, विधवा परित्यक्ता, तलाकशुदा महिलाएं इस योजना अंतर्गत पात्रता रखती हैं। बताया गया कि जिन महिलाओं के परिवार की वार्षिक आमदनी ढाई लाख रुपए से ज्यादा है या 5 एकड़ से ज्यादा जमीन है, चार पहिया वाहन है या पंच एवं उपसरपंच पद को छोड़कर के पंचायती राज संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधि, सांसद,विधायक आदि पदों पर पदस्थ जनप्रतिनिधि, शासकीय सेवक आदि इस योजना में पात्रता नहीं रखते हैं।  ग्राम की महिलाओं ने इस संबंध में पूछे गए सवालों का जवाब भी दिए गए।  कार्यक्रम में ग्राम के गणमान्य नागरिकों के साथ-साथ विभिन्न शासकीय  विभागो के अधिकारी कर्मचारी भी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE