BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : एसपी की जनसुनवाई में 73 फरियादियों ने.. <<     कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     KHABAR : अहमदाबाद में चमकी नीमच की बेटी, नन्ही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : फर्जी हस्ताक्षर कर सोसायटी से निकाले 2.. <<     माताओं को मिला सुरक्षित मातृत्व का अटूट.. <<     KHABAR : कसारबर्डी में आबकारी का छापा, लाखों की.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली 10 हजार की.. <<     VIDEO NEWS: मंदसौर अस्पताल में बवाल, परिसर बना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास जिले के औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को.. <<     BIG NEWS : एमपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, भोपाल मेट्रो.. <<     BIG NEWS : विधायकों की शिफ्टिंग पर जीतू पटवारी ने.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : शाजापुर पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल, आंदोलन,.. <<     खरगोन में चार साल से बंद नल-जल योजना फिर शुरू,.. <<     KHABAR : पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान से माताओं.. <<     VIDEO NEWS: दो बहनों का पार्षद पर आरोप, मामला पहुंचा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2023, 4:42 pm
BIG REPORT : गाड़ी रुकवाकर खेत में बाली बीनने वालों से कमिश्नर ने किया संवाद, अधिारियों को दिए रोजगार योजना से जोड़ने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। संभाग आयुक्त मालसिंह भयडिया ने शुक्रवार को भ्रमण के दौरान रायसेन जिले के गमाकर गांव में खेतों में फसल कटाई के उपरांत गेंहू की बालियां भरी दोपहर बीनने वालों को देखकर अपनी गाड़ी रुकवाई और उनसे शासकीय योजनाओं के लाभ की जानकारी ली। उन्होंने अनुविभागीय अधिकारी को संबंधित महिला के रोजगार के लिए प्रकरण स्वीकृत करने के निर्देश दिए।

कमिश्नर ने दो महिलाओ और उनके बच्चो से चर्चा कर उनका हाल चाल पूछा तथा पारिवारिक स्थिति शासकीय योजनाओं के लाभ की जानकारी ली। दिव्यांग विनीता अहिरवार ने बताया कि खेत में कटाई के बाद उनके परिवार के द्वारा गेंहू की बालियां बीन कर दिन भर में कम से कम 20 से 25 किलो गेहूं की बालियां संकलित कर ली जाती हैं। चर्चा के दौरान उन्होंने बताया कि उनके परिवार में 6 सदस्य हैं और निरूशुल्क राशन 25 किलो मिल रहा है जिसमें 15 किलो गेहूं 10 किलो चावल एवं किलो शक्कर व नमक शामिल है।

उन्होंने बताया कि उन्हें और उनके दिव्यांग पति विजय अहिरवार को शासन की पेंशन भी प्रतिमाह मिल जाती है । सांची नगर पालिका के वार्ड तीन में निवासरत दिव्यांग पति-पत्नी ने योजना के माध्यम से स्वरोजगार शुरू करने की अपेक्षा जाहिर करते हुए लाभ दिलाने का आग्रह किया। कमिश्नर ने अधिकारियों को स्वरोजगार स्थापित कराने के लिए प्रकरण स्वीकृत करवाने के निर्देश दिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE