नीमच। प्रदेश के सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ओमप्रकाश सखलेचा द्वारा क्षेत्र मेंनवीन उद्योगो की स्थापना के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में जावद में 16 व 17 अप्रैल को होने वाली कार्यशाला की तैयारियों का जायजा एम.एस.एम.ई.मंत्री सखलेचा ने शनिवार को लिया और अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा, कियह कार्यशाला जावद क्षेत्र के औद्योगिक विकास को नई गति प्रदान करेगी। इसका लाभ क्षेत्र के अधिकाधिक उद्यमी, नव उद्यमीएवं उद्योगपति उठाएं। इस कार्यशाला में वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं एमएसएमई विभाग के अधिकारी नवीन उद्योगों की स्थापना के संबंध में विभिन्न प्रकार की जानकारियां उपलब्ध कराएगे।
इस मौके पर महाप्रबंधक उद्योग अमरसिंह मोरे, एसडीएम जावद शिवानी गर्ग, चिकित्सकगण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।