BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : कांग्रेस राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी.. <<     KHABAR : अवैध शराब पर नकेल की मांग, खेड़ी खुर्द के.. <<     BIG NEWS : कब्जे और अवैध उत्खनन से परेशान किसान का.. <<     देवास: औद्योगिक क्षेत्र पुलिस की बड़ी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : एसपी की जनसुनवाई में 73 फरियादियों ने.. <<     कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने का.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     KHABAR : अहमदाबाद में चमकी नीमच की बेटी, नन्ही.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : फर्जी हस्ताक्षर कर सोसायटी से निकाले 2.. <<     माताओं को मिला सुरक्षित मातृत्व का अटूट.. <<     KHABAR : कसारबर्डी में आबकारी का छापा, लाखों की.. <<     BIG REPORT : जनसुनवाई में दिव्यांग को मिली 10 हजार की.. <<     VIDEO NEWS: मंदसौर अस्पताल में बवाल, परिसर बना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : देवास जिले के औद्योगिक क्षेत्र पुलिस को.. <<     BIG NEWS : एमपी कैबिनेट का बड़ा फैसला, भोपाल मेट्रो.. <<     BIG NEWS : विधायकों की शिफ्टिंग पर जीतू पटवारी ने.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 15, 2023, 6:27 pm
NEWS : सहकारिता मंत्री आंजना की क्षेत्र को एक और बड़ी सौगात, सच होंगे सपने, पूरे होंगे वादे का नारा हो रहा साकार, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

निम्बाहेड़ा। सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना अपने क्षेत्र में चिकित्सा, सामाजिक सुरक्षा, मूलभूत विकास और कानून व्यवस्था के सुदृढ़ बनाए रखने के लिए सदेव गंभीर एवं प्रयासरत रहे है। क्षेत्र कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के इसी क्रम में सहकारिता मंत्री उदयलाल आंजना की मंशानुसार नगरपालिका निम्बाहेड़ा द्वारा क्षेत्र में प्रमुख स्थानों, चौक चौराहे एवं शहर के सभी प्रवेश मार्गाे पर उच्च क्वालिटी के सीसीटीवी स्थापित किए गए है जिसकी टेस्टिंग आ शुरू की गई।
नगरपालिका अध्यक्ष सुभाषचन्द्र शारदा ने बताया कि मंत्री उदयलाल आंजना के निर्देशों की पालना के क्रम में नगरपालिका के तकनीकी अधिकारियों ने विभिन्न शहरों में स्थापित सिटी सर्विलेंस सिस्टम का अध्ययन करते हुए निविदा तैयार की जिस आधार पर टेंडर आमंत्रित किए गए। टेंडर पूर्ण करने से पूर्व भी प्रीबिड मीटिंग आयोजित की गई जिसमे विभिन्न संवेदको ने अपनी अपनी तकनीकी राय अधिकारियों के समक्ष रखी जिससे एक शानदार और सुव्यवस्थी प्रोजेक्ट तैयार हो सका। 2019 के नगरपालिका चुनाव के बाद से आंजना की मंशा थी की जल्द से जल्द सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए जाए परंतु कोरोना काल की वजह से उक्त प्रोजेक्ट उड़ान नही भर सका परंतु अब कई वर्षाे से लम्बित बहुप्रतीक्षित सीसीटीवी कैमरों की योजना ने मूर्त रूप ले लिया है। शारदा ने बताया की संपूर्ण राजस्थान में किसी भी नगरपालिका द्वारा सीटी सर्विलेंस सिस्टम स्थापित किए जाने का निम्बाहेड़ा प्रथम उदाहरण है। साथ ही उदयपुर संभाग में उदयपुर, चित्तौड़गढ़ जिला मुख्यालय के बाद निम्बाहेड़ा में ही इतना उच्चस्तरीय सीटी सर्विलेंस सिस्टम स्थापित किया गया है जो अपने आप में एक मिसाल बनेगा।
अधिशासी अधिकारी सौरव जिंदल ने बताया की सर्विलेंस सिस्टम का कंट्रोल रूम चित्तौड़ी दरवाजा स्थित कस्बा चौकी में रखा गया है एवं केवल पुलिस प्रशासन द्वारा इसकी मॉनिटरिंग कि जाएगी। इससे पुलिस को अपराधों को नियंत्रण करने में अपराधियों को पकड़ने में काफी मदद मिलेगी।
शनिवार को नगरपालिका अध्यक्ष सुभाष शारदा ने नगर में कस्बा पुलिस चौकी पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों के कंट्रोल रूम में की जा रही टेस्टिंग कार्यवाही का निरीक्षण किया और संबंधित कार्य एजेंसी के ठेकेदार को निर्देश देते हुए कहा कि सभी पॉइंट्स पर कैमरों के एंगल को पुलिस प्रशासन के साथ मिलकर आवश्यतानुसार दुरुस्त किया जाए, साथ ही मीडिया वॉल पर दिखाई देने वाले सभी केमरो पर लोकेशन का नाम दिखाई दे ये व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। निरीक्षण के दौरान नगरपालिका उपाध्यक्ष परवेज अहमद, पूर्व युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष पार्षद रविप्रकाश सोनी, जिला आयोजना समिति सदस्य पार्षद मनोज पारख, पार्षद जावेद खान, रोमी पोरवाल सहित संवेदक फर्म के तकनीकी कर्मचारी उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE