नीमच। जिले के ग्राम पालसोडा में आयोजित कार्यक्रम में विधायक दिलीप सिंह परिहार के करकमलों से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं को 82 निशुल्क साइकिले एवं 200 से अधिक विधार्थियो को गणवेश वितरित किए तथा गांव में चार लाख की लागत से निर्मित सीसी रोड का लोकार्पण किया।साइकिल मिलने से विद्यार्थियों के चेहरे पर खुशी की रौनक देखने को मिली।
इस अवसर पर विधायक परिहार ने कहा कि भाजपा ने किसान पुत्र शिवराज सिंह चौहान को मुख्यमंत्री बनाया। जिन्होंने गांव की दशा एवं दिशा बदलने का कार्य किया। पहले स्कूलों की हालत खराब थी विद्यार्थियों को किसी प्रकार की कोई सुविधा नहीं मिलती थी। आज मध्य प्रदेश की सरकार विद्यार्थियों को सभी तरह की सुविधाएं दे रही है। उन्हें निःशुल्क गणवेश दिए जा रहे हैं।आवागमन के लिए साइकिले, मध्यान्ह भोजन,मुफ्त शिक्षा स्कूलों में अध्ययन करने हेतु भवन फर्नीचर जैसी मूलभूत सुविधाएं दी जा रही है।आने वाले समय में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले विधार्थियो को निःशुल्क स्कूटी दी जाएगी।इसके बाद अतिथियो द्वारा ग्राम पंचायत पालसोड़ा में 4 लाख की लागत के विधायक निधि से निर्मित सीसी रोड़ का लोकार्पण किया।इस अवसर पर जिला पंचायत अध्य्क्ष सज्जन सिंह चौहान,मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह सिसोदिया, सरपंच प्रतिनिधि गुड्डू जाट, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह चौहान,उपसरपंच शांतिलाल पाटिदार, दुर्गाशंकर,अर्जुन जाट, ललित उपाध्याय, पप्पू पाटीदार आदि सहित गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन मुकेश जैन आभार प्रिंसिपल पाटनी द्वारा किया।