मुरैना। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. इच्छित गढ़पाले के मार्गदर्शन में गुरूवार को पुरानी जिला पंचायत मुरैना में साइबर सिक्योरिटी के प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में लोकशिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान खंडवा से लोकेंद्र सिंह भदौरिया, निखिल विजयवर्गीय उपस्थित थे। प्रशिक्षण में साइबर सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गई। जिसमें समुह की महिलाओं को मोबाईल से संबंधित जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में भदौरिया ने बताया कि अगर किसी के मोबाईल पर अनजान नंबर से फोन आता है। कोई ओटीपी मांगे तो बिना जानकारी के किसी को मोबाईल से संबंधित जानकारी नहीं देना चाहिए, अपने वाट्सअप पर फालतू किसी से बात नहीं करना चाहिए। पब्लिक प्लेस में वाईफाई इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। मोबाइल में किसी भी प्रकार की गलत साइड नहीं चलाना चाहिए, अपनी ई-मेल आईडी अंजान लोगों को नहीं बताना चाहिए। मौके पर विकासखण्ड कार्यालय से सहायक विकासखंड प्रबंधक राकेश कुमार, बीसीएफएल कु. नीरज वाईपी, पीई महेंद्र सिंह और रविता तोमर उपस्तिथ थीं।