मुरैना। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 16 अप्रैल को ग्वालियर आयेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनमानस के पहुंचने की उम्मीद है। इसके तारतम्य में चंबल कमिश्नर दीपक सिंह के मार्गदर्शन में कंट्रॉल रूम स्थापित किया गया है। कंट्रॉल रूम का दूरभाष क्रमांक 07532-233490 रहेगा। कंट्रॉल रूम में शासकीय अधिकारियों, कर्मचारियों की नियमानुसार ड्यूटी लगाई गई है। 15 अप्रैल को दोपहार 2 से सायं 7 बजे सहायक ग्रेड-3 अभिषेक सोनी, भृत्य जगदीश प्रजापति, 16 अप्रैल को प्रातः 6 से दोपहर 2 बजे सहायक ग्रेड-3 रामकिशोर दौनेरिया, भृत्य विष्णु कुशवाह, 16 अप्रैल को ही दोपहर 2 से रात्रि 10 बजे तक सहायक ग्रेड-3 पलास दुबे, भृत्य जसवंत सिंह बघेल, 16 अप्रैल को रात्रि 10 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक सहायक ग्रेड-3 हरिशंकर शिवहरे और भृत्य उदय प्रताप सिंह की ड्यूटी लगाई गई है।