शिवपुरी। मध्यप्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री और शिवपुरी जिले के प्रभारी मंत्री महेंद्र सिंह सिसोदिया एक दिवसीय शिवपुरी भ्रमण पर आए। यहां उन्होंने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना, जल आवर्धन योजना और उपार्जन की समीक्षा की। महिला एवं बाल विकास अधिकारी ने जिला कार्यक्रम की बैठक में बताया कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना के तहत अभी जिले में 2 लाख 10 हज़ार पंजीयन हो चुके हैं।
वहीं जब प्रभारी मंत्री से इस विधानसभा चुनाव के बारे में पूछा गया तो प्रभारी मंत्री सिसौदिया ने बताया कि इस बार ज्योतिरादित्य सिंधिया के बीजेपी में आने के बाद कांग्रेस में कोई हाथ बचा ही नहीं है इस विधानसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में चमत्कारिक परिणाम देखने को मिलेंगे और बीजेपी 200 से भी अधिक सीटें लाएगी।