कटनी। वेस्ट सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान में पेंशन संवैधानिक मार्च निकाला गया। यह मार्च रेलवे के हम्प गेट एनकेजे रेल कॉलोनी से होते हुए अंबेडकर पार्क एसकेपी तक निकाला गया। रेल कर्मचारियों के हाथों में डब्ल्यू सी आर डब्ल्यू यू का झंडा लिए एक ही आवाज आ रही थी। (ओपीएस), ओल्ड पेंशन स्कीम बहाली ही हमारा संकल्प है। बहरहाल देखा जाए तो रेलवे के अन्य संगठनों द्वारा भी (एनपीएस), न्यू पेंशन स्कीम का विरोध सामने आया है, जिसके लिए रेलवे के अन्य संगठनों द्वारा अपने-अपने स्तर पर प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का ध्यान ओल्ड पेंशन स्कीम पर लगाने के लिए अग्रसर किया है,किंतु केंद्र सरकार की चुप्पी की वजह से अब सड़कों पर अपनी मांगों को लेकर रेल कर्मचारी अग्रसर हो रहे हैं इनका कहना है कि मंत्री,सांसद,विधायक इन सभी की वेतन वृद्धि में बढ़ोतरी कर दी गई मगर जो दिन रात रेल में कर्मचारी सरकार को अपनी सेवाएं दे रहा है। उसकी ओल्ड पेंशन बंद कर दी गई। जिसकी पुनः बहाली के लिए प्रदेश भर में वेस्ट सेंट्रल रेलवे वर्कर्स यूनियन के तत्वधान में मार्च निकाला जा रहा है। इनका कहना है कि हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व करने वाले नेताओं का जो आगे आह्वान होगा हम सब मिलकर उस पर चलने को तैयार हैं आगे जो सरकार एनपीएस स्कीम को समाप्त करने का वादा करेगी और ओपीएस स्कीम को लागू करने का वादा करेगी हम उसको ही वोट करेंगे अगर हमारी मांगे पूरी नहीं की जाती तो आगे इससे और उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसमें हम सांसदों और विधायकों के घरों का घेराव करने पर विवश होंगे।