नीमच। शहर की विद्युत वितरण कंपनी कल 11 केवी अल्कालॉयड फीडर पर मेंटेनेंस का कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि 17.04.2023 (सोमवार) को 11 केवी अल्कालॉयड फीडर पर मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। इस कार्य के कारण सुबह 8.30 से 11.30 बजे तक फीडर से जुड़े राजस्व कॉलोनी, टेलीफोन एक्सचेंज, बंगला नंबर 10, 11, 12, 13, 18, 19, 20, 38, 45, 46, लायंस पार्क का क्षेत्र, विजय टॉकीज क्षेत्र, दशहरा मैदान का क्षेत्र, भूतेश्वर मंदिर, सीआरपीएफ रोड, 40 नंबर से पुस्तक बाजार, नगर पालिका, होंडा शोरूम, वीर पार्क रोड, राज मंदिर टॉकीज की दुकानें आदि क्षेत्रों की आपूर्ति प्रभावित होगी। आवश्यकतानुसार समय को घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।